Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    घर की रसोई से शुरू हुआ रीना का कारोबार, पापड़-बड़ी और बिजौड़ी से बनीं आत्मनिर्भर

    October 8, 2026

    मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से सफुरा बाई के लिए आसान हुआ सफर

    October 8, 2026

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट के नव निर्मित प्रथम तल का किया निरीक्षण

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Korba Hindu New Year News : हिंदू नव वर्ष शोभा यात्रा के लिए पुलिस ने किया मार्ग परिवर्तित
    Chhattisgarh

    Korba Hindu New Year News : हिंदू नव वर्ष शोभा यात्रा के लिए पुलिस ने किया मार्ग परिवर्तित

    News EditorBy News EditorApril 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा : शहर में नौ अप्रैल को हिंदू नव वर्ष के मौके पर दो अलग- अलग रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहेगी। पहली शोभायात्रा कोसाबाड़ी स्थित हनुमान मंदिर से निकालकर टीपी नगर तथा दूसरी शोभायात्रा सीतामढ़ी से टीपी नगर के बीच निकाला जाना है। इन दोनों शोभायात्राओं को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस एवं जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं।

    शोभायात्रा को हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पूरे शहर विशेषकर शोभायात्रा के मार्गो पर सीसीटीवी कैमरों एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से रैली की आड़ में आसामाजिक तत्वों, जेबकतरों व शरीर से जेवर चोरी, छिनने वालों की निगरानी रखी जाएगी। शोभायात्रा को देखते हुए पूर्व से स्थापित सीसीटीवी कैमरों के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर जन सहयोग से नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बदमाशों पर निगाह रखने के लिए शोभायात्रा संचालन समितियों द्वारा अपने वालेंटियर्स के माध्यम से तथा पुलिस द्वारा ऐसे बदमाशों को पहचानने वाले स्पाटर्स लगाकर असामाजिक तत्वों, चोरों, जेबकतरों एवं बदमाशों की पहचान एवं कार्रवाई की जाएगी।

    सजग कोरबा के माध्यम से कोरबा पुलिस की ओर से शोभायात्रा में शामिल होने वाले नागरिकों, श्रृद्धालुओं से कहा है कि वे अपने चारों ओर यह सुनिश्चित कर ले कि उनके इर्द-गिर्द कोई असामाजिक तत्व- चोर या जेबकतरा तो नहीं है। किसी व्यक्ति पर संदेह होने पर समिति के वालेंटियर्स तथा पुलिस कंट्रोल रूम एवं डायल 112 के साथ पुलिस द्वारा स्थापित हेल्प सेंटर पर सूचित करें।

    संभाल कर रखें आभूषण, मोबाइल व कीमती सामान

    जिला पुलिस ने आभूषण धारण करने वाली महिलाओं से कहा है कि कम दृष्यमान आभूषण पहनें, भीड़भाड़, धक्का-मुक्की से बचें। इसी तरह पर्स, मोबाइल तथा कीमती सामान संभालकर रखें। अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहकर ध्यान न दें। छोटे बच्चों को संभाल कर रखें। किसी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की सामग्री लेने- खाने से बचें। अपराधियों के संबंध में मिली सूचना पुलिस से साझा कर जागरूकता का परिचय दें। साथ ही शांति एवं सौहार्द के साथ उल्लासपूर्वक आयोजन के सहभागी बनें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    घर की रसोई से शुरू हुआ रीना का कारोबार, पापड़-बड़ी और बिजौड़ी से बनीं आत्मनिर्भर

    October 8, 2026

    मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से सफुरा बाई के लिए आसान हुआ सफर

    October 8, 2026

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट के नव निर्मित प्रथम तल का किया निरीक्षण

    October 8, 2026

    Surajpur Murder Case : कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड में कोर्ट का फैसला

    October 8, 2026

    Mahadev Betting App Case : महादेव बेटिंग सिंडिकेट केस में बड़ा खुलासा, शेफाली बग्गा ने स्वेच्छा से लौटाई रकम

    October 8, 2026

    छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर में रेलवे पटरी चोरी का खुलासा, 36 नग ट्रैक जब्त

    October 8, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    घर की रसोई से शुरू हुआ रीना का कारोबार, पापड़-बड़ी और बिजौड़ी से बनीं आत्मनिर्भर

    October 8, 2026

    मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से सफुरा बाई के लिए आसान हुआ सफर

    October 8, 2026

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट के नव निर्मित प्रथम तल का किया निरीक्षण

    October 8, 2026

    Surajpur Murder Case : कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड में कोर्ट का फैसला

    October 8, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.