कोरबा। अग्रवाल सभा कोरबा द्वारा 19 जुलाई 2026 को जी टीवी के संस्थापक एवं अग्रवाल सभा कोरबा के संस्थापक सदस्य रहे स्वर्गीय नंदकिशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके सामाजिक, धार्मिक एवं संगठनात्मक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय नंदकिशोर गोयनका पिछले छह दशक पूर्व अग्रवाल सभा कोरबा के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से वर्ष 2013 में अग्रसेन गौशाला कोरबा की आधारशिला रखी गई, जिसमें उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके निधन को अग्रवाल समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।
सभा के दौरान पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रसाद अग्रवाल, अग्रसेन गौशाला के संस्थापक अध्यक्ष देवी केड़िया, छेदीलाल अग्रवाल एवं पूर्व अध्यक्ष राम सिंह अग्रवाल ने नंदकिशोर गोयनका के साथ बिताए पुराने दिनों को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और समाज सेवा से जुड़े संस्मरण साझा किए।
कार्यक्रम का संचालन अग्रवाल सभा के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर शिव अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, जयंत अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, निकेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल तथा महिला मंडल से मनीषा अग्रवाल और शशि अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय नंदकिशोर गोयनका के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और उनके समाजहित में किए गए कार्यों को सदैव प्रेरणास्रोत बताया।



