Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : पुलिस की सुरक्षा को चकमा देकर भागा आरोपी, ड्यूटी में लापरवाही पर आरक्षक सस्पेंड

    August 23, 2026

    CG News : कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक’ प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा रद्द, दुर्ग कॉलेज को जारी हुआ नोटिस

    August 23, 2026

    भिलाई BSP लोहा चोरी मामले में बड़ा मोड़, विधायक रिकेश सेन ने CBI जांच की उठाई मांग

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » (कोरबा) स्व. श्री बनवारीलाल अग्रवाल के पगड़ी रस्म में प्रदेश के मुख्यमंत्री हो सकते हैं शामिल
    Chhattisgarh

    (कोरबा) स्व. श्री बनवारीलाल अग्रवाल के पगड़ी रस्म में प्रदेश के मुख्यमंत्री हो सकते हैं शामिल

    News EditorBy News EditorOctober 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा  छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, कटघोरा के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे स्व. श्री बनवारीलाल अग्रवाल के निधन पर बारहवीं एवं पगड़ी रसम कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ नेता के शामिल होने की संभावना जताई जा रही हैं।
    जानकारी के अनुसार स्व. श्री बनवारीलाल अग्रवाल का पगड़ी रस्म 27 अक्टूबर को दोपहर 4 बजे अग्रसेन भवन, कोरबा में आयोजित होगा। इस अवसर पर अंचल के प्रभुद्धजन, नागरिकजन सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित होकर स्व. श्री बनवारीलाल अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
    उल्लेखनीय हैं की बनवारी लाल अग्रवाल का 15 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया था। वे लंबे समय से सक्रिय जनसेवक, संगठनकर्ता और पार्टी के मार्गदर्शक के रूप में पहचाने जाते थे। उनका राजनीतिक जीवन समर्पण, सेवा और संगठन का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। भाजपा जिला कोरबा ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नागरिकों से इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर स्व. श्री अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करने अपील की है।
    स्व. श्री बनवारीलाल अग्रवाल का जन्म 1 मई 1947 को उनका जन्म कोरबा जिले के ग्राम जपेली में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने रायपुर विश्वविद्यालय से एमएससी, बीएड और एलएलबी की डिग्री हासिल की और वकालत को अपना पेशा बनाया। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के लिए कार्य किया। वे छात्र जीवन से ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे। उन्होंने अपना जीवन संगठन, समाज और शिक्षा के प्रति समर्पित किया। उन्होंने शिक्षक के रूप में छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक शाला बिलासपुर और सावन पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली में अपनी सेवाएं दीं।
    उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जनसंघ के समय में की थी। 1990 के दशक में वे बिलासपुर भाजपा कमेटी के संगठन महामंत्री बने। इसके बाद उन्होंने कोरबा विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) कोरबा के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। वे 1993 में पहली बार कटघोरा विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए और 1998 में भी पुनः चुने गए। विधानसभा में अपने कार्यकाल के दौरान, वे लोकलेखा समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति, आवास समिति और कार्य मंत्रणा समिति सहित कई महत्वपूर्ण समितियों के सदस्य रहे। उन्हें छत्तीसगढ़ विधानसभा का उपाध्यक्ष बनने का अवसर भी मिला।
    भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष और अनुशासन समिति के सदस्य भी रहे। उनकी छवि एक सादे, ईमानदार और जनसेवक नेता की थी। कोरबा और कटघोरा क्षेत्र में वे बेहद लोकप्रिय रहे और गरीब, मजदूर और किसानों के हक में हमेशा आवाज उठाई, साथ ही वे लंबे समय तक राज्य आपदा प्रबंधन के सदस्य, भाजपा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक भी रहे। राजनीति के साथ-साथ वे शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों जैसे सरस्वती शिशु मंदिर के संस्थापक सदस्य, रोटरी क्लब और लायंस क्लब से भी जुड़े रहे।

    26 अक्टूबर / मित्तल

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : पुलिस की सुरक्षा को चकमा देकर भागा आरोपी, ड्यूटी में लापरवाही पर आरक्षक सस्पेंड

    August 23, 2026

    CG News : कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक’ प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा रद्द, दुर्ग कॉलेज को जारी हुआ नोटिस

    August 23, 2026

    भिलाई BSP लोहा चोरी मामले में बड़ा मोड़, विधायक रिकेश सेन ने CBI जांच की उठाई मांग

    August 23, 2026

    स्मार्ट मीटर से महंगे बिजली बिल तक, कोरबा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का किया ऐलान

    August 23, 2026

    महतारी वंदन योजना से शुकवारो बाई के जीवन में आई आर्थिक मजबूती, रक्षाबंधन पर खुद के लिए करेंगी राशि का उपयोग

    August 23, 2026

    डीएमएफ से कौशल विकास को नई दिशा, युवाओं के हाथों में हुनर और रोजगार के अवसर

    August 23, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG News : पुलिस की सुरक्षा को चकमा देकर भागा आरोपी, ड्यूटी में लापरवाही पर आरक्षक सस्पेंड

    August 23, 2026

    CG News : कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक’ प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा रद्द, दुर्ग कॉलेज को जारी हुआ नोटिस

    August 23, 2026

    भिलाई BSP लोहा चोरी मामले में बड़ा मोड़, विधायक रिकेश सेन ने CBI जांच की उठाई मांग

    August 23, 2026

    स्मार्ट मीटर से महंगे बिजली बिल तक, कोरबा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का किया ऐलान

    August 23, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.