Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : 1200 आदिवासी दिल्ली कूच, धर्मांतरण और डी-लिस्टिंग को लेकर उठी आवाज

    May 23, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया

    May 23, 2026

    नवजात शिशु के अवैध दत्तक ग्रहण पर चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला बाल विकास विभाग ने कराया FIR दर्ज

    May 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » चक्रवात के असर से छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के आसार, सप्ताहभर ऐसा ही रहेगा मौसम
    Chhattisgarh

    चक्रवात के असर से छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के आसार, सप्ताहभर ऐसा ही रहेगा मौसम

    News EditorBy News EditorOctober 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में आज हल्की बारिश होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे ओडिशा के ऊपर स्थित है। प्रदेश में इसके कारण निम्न स्तर पर काफी मात्रा में नमी आ रही है। अभी न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

    छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री महासमुंद में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री पेंड्रारोड में दर्ज किया गया। हवा में नमी बढ़ने के कारण राजधानी समेत कई जिलों में दिन को उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के मुताबिक अभी एक सप्ताह तक कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन तापमान में गिरावट के आसार नहीं है।

    दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उससे सटे ओडिशा के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर स्थित है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है, जिसके असर से एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। रायपुर शहर बुधवार को बादल छाए रहने व शाम को हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 डिग्री और 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

    अभी ठंड आने में देरी

    अभी दिन की तुलना में रात को उमस ज्यादा महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी पारा गिरने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। हवा में नमी की मात्रा अभी बनी हुई है, जिसकी वजह से उमस परेशान कर रही है।

    नमी की मात्रा में कमी आने के लिए उत्तरी हवा का प्रदेश में प्रवेश होना जरूरी है। नमी के कारण मौसम ठंडा नहीं हो पा रहा है। मंगलवार को भी प्रदेश का अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया। रायपुर में हल्के बादल रहे और कभी-कभी धूप भी अपनी तेजी महसूस कराती रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : 1200 आदिवासी दिल्ली कूच, धर्मांतरण और डी-लिस्टिंग को लेकर उठी आवाज

    May 23, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया

    May 23, 2026

    नवजात शिशु के अवैध दत्तक ग्रहण पर चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला बाल विकास विभाग ने कराया FIR दर्ज

    May 23, 2026

    कोरबा जिले को मिली आधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, घटनास्थल पर त्वरित वैज्ञानिक जांच होगी और अधिक प्रभावी

    May 23, 2026

    रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर की गई कार्रवाई, 01 जेसीबी मशीन, 3 हाईवा और 04 ट्रैक्टर जब्त

    May 23, 2026

    करही गोलीकांड का खुलासा : “ऑपरेशन हंट” के तहत पुलिस की बड़ी सफलता

    May 23, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    CG NEWS : 1200 आदिवासी दिल्ली कूच, धर्मांतरण और डी-लिस्टिंग को लेकर उठी आवाज

    May 23, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया

    May 23, 2026

    नवजात शिशु के अवैध दत्तक ग्रहण पर चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला बाल विकास विभाग ने कराया FIR दर्ज

    May 23, 2026

    कोरबा जिले को मिली आधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, घटनास्थल पर त्वरित वैज्ञानिक जांच होगी और अधिक प्रभावी

    May 23, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.