Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खेत में लावारिस हालत में मिली नवजात बच्ची, रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने बचाई जान, अस्पताल में भर्ती

    October 1, 2026

    कोरबा में निगम कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना, 18 सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

    October 1, 2026

    CG News : गुरु बालक दास की प्रतिमा खंडित किए जाने से गांव में आक्रोश, सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG में पुलिसकर्मी की कार से शराब तस्करी : दो आरोपी गिरफ्तार, 10 पेटी शराब जब्त, कार्रवाई की भनक लगते ही आरक्षक फरार
    Chhattisgarh

    CG में पुलिसकर्मी की कार से शराब तस्करी : दो आरोपी गिरफ्तार, 10 पेटी शराब जब्त, कार्रवाई की भनक लगते ही आरक्षक फरार

    News EditorBy News EditorJuly 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर. सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक अपनी लक्जरी कार से देसी शराब की तस्करी करा रहा था. इसकी सूचना पर मोपका पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं कार से 10 पेटी देसी शराब, खाकी वर्दी, एक प्लास्टिक केन, लाठी, खाकी रंग का बॉडीगार्ड कपड़ा, आरक्षक के नाम की बैंक पासबुक, उसका आईडी कार्ड जब्त किया गया है. वहीं इसकी भनक लगते ही मामले में शामिल आरक्षक नीलकमल राजपूत पेट्रोलिंग वाहन को छोड़कर भाग निकला है. सरकंडा पुलिस उसकी तलाश कर रही है.मोपका पुलिस के मुताबिक, सोमवार की देर रात देसी शराब की तस्करी की सूचना मिली थी. इस पर पुलिस की टीम ने मोपका चौक पर घेराबंदी की. मुखबिर के बताए अनुसार चिल्हाटी मोड़ की ओर से आ रही रेनाल्ट कार को पुलिस ने रोका और कार सवार बलराम यादव निवासी कंसा चौक टिकरापारा और नवीन बोले उर्फ भज्जी निवासी दयालबंद गुरुनानक स्कूल के सामने को पकड़ा. पूछताछ में दोनों गोलमोल जवाब देने लगे. पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें पांच बोरियों में 480 पाव देसी शराब का जखीरा मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर युवकों को थाने ले आई. थाने में कड़ाई से पूछताछ में नवीन ने बताया कि वह सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक नीलकमल राजपूत के कहने पर शराब लेकर आ रहा था.

    चौकी प्रभारी ने तत्काल मामले की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को दी. इधर शराब पकड़े जाने की भनक आरक्षक को भी लग गई. इस दौरान वह सकरी थाने में पेट्रोलिंग ड्यूटी पर मौजूद था. मामले में जुर्म दर्ज होने की जानकारी लगते ही वह पेट्रोलिंग वाहन छोड़कर फरार हो गया. इधर पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है. पुलिस की टीम ने फरार आरक्षक के मुंगेली स्थित घर पर रेड कार्यवाही की है, जहां वह नहीं मिला है. पुलिस की टीम ने पकड़े गए ड्राइवर और शराब तस्करी से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

    कार से आरक्षक का बैंक खाता, चेकबुक और वर्दी बरामद

    आरोपी नवीन ने बताया कि वह भज्जी चखना दुकान में काम करता है. काम के दौरान ही वह दिनभर में धीरे-धीरे शराब खरीदकर इकठ्ठा करता है. इसके बाद वह रात को शराब खपा देता था. आरक्षक नीलकमल ने उसे 45 हजार रुपये देकर शराब लाने के लिए कहा था. उन्ही रुपयों से उसने अलग-अलग दुकानों से शराब खरीदी की. इसके बाद वह इकठ्ठी शराब को लेकर आरक्षक को देने के लिए जा रहा था. शराब जब्त करने के बाद पुलिस ने कार की बारीकी से तलाशी ली. इस दौरान कार में पुलिस की वर्दी, एक प्लास्टिक का केन, एक प्लेट जिसमें पुलिस लिखा है, वहीं आरक्षक का बैंक खाता, चेकबुक, आरक्षक का आइकार्ड, डेबिट कार्ड, गैस कार्ड मिला है. इसके अलावा आरक्षक ने एक आवेदन एसपी के नाम पर लिखा था, जिसमें तखतपुर थाने से सकरी स्थानांतरित करने की बात लिखी है. पुलिस ने इस आवेदन को भी जब्त कर लिया है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    खेत में लावारिस हालत में मिली नवजात बच्ची, रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने बचाई जान, अस्पताल में भर्ती

    October 1, 2026

    कोरबा में निगम कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना, 18 सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

    October 1, 2026

    CG News : गुरु बालक दास की प्रतिमा खंडित किए जाने से गांव में आक्रोश, सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

    October 1, 2026

    CG Liquor Scam : शराब घोटाले में उदय राव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अंतरिम जमानत बरकरार, EOW/ACB ने दर्ज किया है मामला

    October 1, 2026

    CG News : आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर सरकार का बड़ा एक्शन, 17 अस्पताल जांच के दायरे में, स्वास्थ्य मंत्री ने दी सख्त चेतावनी

    October 1, 2026

    छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान शुरू, BLO घर-घर जाकर करेंगे पंजीकरण; ECINET ऐप से भी कर सकेंगे आवेदन

    October 1, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    खेत में लावारिस हालत में मिली नवजात बच्ची, रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने बचाई जान, अस्पताल में भर्ती

    October 1, 2026

    कोरबा में निगम कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना, 18 सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

    October 1, 2026

    CG News : गुरु बालक दास की प्रतिमा खंडित किए जाने से गांव में आक्रोश, सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

    October 1, 2026

    CG Liquor Scam : शराब घोटाले में उदय राव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अंतरिम जमानत बरकरार, EOW/ACB ने दर्ज किया है मामला

    October 1, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.