Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुसमुंडा के खोरडी मोड़ पर भीषण हादसा, दो बाइक सवारों की मौत से मचा हड़कंप

    August 25, 2026

    Mahatari Vandan Yojana : मुख्यमंत्री साय ने बहनों को दी रक्षाबंधन की सौगात, महतारी वंदन की 31वीं किस्त खाते में ट्रांसफर

    August 25, 2026

    CG Crime News : सरगुजा-सूरजपुर सीमा पर दर्दनाक घटना, पेड़ पर एक साथ मिले युवक-युवती के शव

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » संभल हिंसा में बड़ी गिरफ्तारी: आरोपी ने वीडियो बनाया और हिन्दुओं को मारने की अपील की, फिर सोशल मीडिया पर वायरल किया
    Chhattisgarh

    संभल हिंसा में बड़ी गिरफ्तारी: आरोपी ने वीडियो बनाया और हिन्दुओं को मारने की अपील की, फिर सोशल मीडिया पर वायरल किया

    News EditorBy News EditorNovember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश के संभल में भड़की हिंसा के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने एक्शन लेते हुए मामले से जुड़े एक और आरोपी फरहत को गिरफ्तार किया है ये बहुत बड़ी गिरफ्तारी है। दंगा हो जाने के बाद इसने एक वीडियो बनाया और वो सोशल मीडिया पर वायरल करवाया जिसमे इसने कहा हिन्दुओ को मार दो। बता दें कि संभल में जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि एक उप जिलाधिकारी समेत कम से कम 25 लोग घायल हो गए थे।

    अब तक 28 की गिरफ्तारी

    पुलिस ने जानकारी दी है कि संभल में हुई हिंसा के आरोप में अब तक टोटल गिरफ्तारी 28 हो गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की 30 टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। वहीं, उपद्रवियों की 100 से ज्यादा तस्वीरें जारी की गई हैं। पुलिस ने कहा है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और वे जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

    नुकसान की भरपाई आरोपियों से होगी

    यूपी सरकार ने हिंसा में हुए सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई आरोपियों से वसूलने की तैयारी कर ली है।  सार्वजनिक स्थानों पर इन पत्थरबाजों और उपद्रवियों के पोस्टर लगेंगे। इनसे नुकसान की वसूली भी होगी। इसके साथ ही इनपर इनाम भी जारी किया जा सकता है। पुलिस की ओर से नामजद किए गए आरोपियों में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क, स्थानीय विधायक इकबाल महमूद का बेटा सोहेल इकबाल और 2,750 अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं।

    यूपी में ये सब स्वीकार नहीं- दिनेश शर्मा

    संभल में हुई हिंसा पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। दिनेश शर्मा ने कहा- “जानबूझकर दंगा भड़काना, पुलिस की गाड़ियों को निशाना बनाना, खुलेआम फायरिंग करना, पथराव करना, इस तरह की चीजें उत्तर प्रदेश में स्वीकार नहीं की जाएंगी। इसके पीछे जो भी लोग हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। संभल में स्थिति बिल्कुल शांतिपूर्ण है। राजनेताओं को भी भड़काऊ बयान देने से बचना चाहिए।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कुसमुंडा के खोरडी मोड़ पर भीषण हादसा, दो बाइक सवारों की मौत से मचा हड़कंप

    August 25, 2026

    Mahatari Vandan Yojana : मुख्यमंत्री साय ने बहनों को दी रक्षाबंधन की सौगात, महतारी वंदन की 31वीं किस्त खाते में ट्रांसफर

    August 25, 2026

    CG Crime News : सरगुजा-सूरजपुर सीमा पर दर्दनाक घटना, पेड़ पर एक साथ मिले युवक-युवती के शव

    August 25, 2026

    CG Crime News : सोशल मीडिया पर नेताओं के खिलाफ टिप्पणी का मामला, पुलिस ने दो आरोपियों पर दर्ज किया केस

    August 25, 2026

    CG Politics : सोशल मीडिया फॉलोअर्स में भूपेश बघेल का जलवा, बैज का X और महंत-मरकाम का Instagram कमजोर

    August 25, 2026

    द्वितीय मुख्य परीक्षा में पास-फेल सभी छात्रों को एडमिशन की अनुमति, CGBSE ने जारी किए निर्देश

    August 25, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    कुसमुंडा के खोरडी मोड़ पर भीषण हादसा, दो बाइक सवारों की मौत से मचा हड़कंप

    August 25, 2026

    Mahatari Vandan Yojana : मुख्यमंत्री साय ने बहनों को दी रक्षाबंधन की सौगात, महतारी वंदन की 31वीं किस्त खाते में ट्रांसफर

    August 25, 2026

    CG Crime News : सरगुजा-सूरजपुर सीमा पर दर्दनाक घटना, पेड़ पर एक साथ मिले युवक-युवती के शव

    August 25, 2026

    CG Crime News : सोशल मीडिया पर नेताओं के खिलाफ टिप्पणी का मामला, पुलिस ने दो आरोपियों पर दर्ज किया केस

    August 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.