मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अवैध शराब, जुआ एवं गांजा बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु नशा मुक्ति अभियान के तहत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिशा निर्देश दिये जाने पर आज दिनांक 09.07.2025 को अवैध शराब रखने की सूचना मिलने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे). अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव (रा.पु.से.) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती श्री मनीष कुंवर (रा. पु. से.) महोदय को सूचना के बारे में अवगत कराकर कुशल दिशा निर्देशन प्राप्त होने पर रेड कार्यवाही कर ग्राम मलदा में आरोपी टीकाराम खुंटे पिता होरीलाल खुंटे उम्र 48 साल साकिन मलदा थाना हसौद जिला सक्ती से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त किया गया।/ ।
आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही निरीक्षक नरेंद्र यादव थाना प्रभारी हसौद के नेतृत्व में प्र.आर. परमानंद घृतलहरे आरक्षक कमलेश धारिया, घनश्याम पांडे, राजेश यादव ,म.आर. गुरबारी दिनेश का विशेष योगदान रहा है। अवैध शराब, गांजा एवं जुआ के विरूद्ध हसौद पुलिस की कार्यवाही निरंतर आगे भी जारी रहेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



