एक ऐसा हंसमुख सीधा-साधा व मिलनसार पार्षद जिसने दो अलग-अलग वार्डो से चुनाव लड़ा, और जनता का आशीर्वाद मिला, और वह विजय हुआ, अपने दोनों कार्यकाल में पार्षद ने हमेशा अपने वार्ड के विकास के लिए काम किया, वार्ड की जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए काम किया, कभी भी वार्ड की जनता को कोई भी शिकायत का मौका आज तक उनसे नहीं मिला, शायद यही कारण है कि दो अलग-अलग वार्डो से चुनाव लड़ने के बाद भी उनको जनता का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। वार्ड पार्षद अजय गोंड ने हमेशा निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा की है, और आज भी वह अपनी जनता की सेवा के लिए अपने वार्ड की मूलभूत सुविधाओं को लेकर आज इस भूख हड़ताल में बैठा हुआ है। किसके लिए अपने वार्ड की जनता के लिए ।
कई बार निगम आयुक्त व महापौर को पत्राचार के माध्यम से बताया भी गया है पार्षद के द्वारा, उसके बावजूद भी निगम प्रशासन क्यों नहीं ध्यान दे रहा है यह समझ से परे है, हो सकता है विपक्षी पार्षद होने के करण महापौर उनकी मांग को नजरअंदाज कर रहे हो। जोकि सरासर अनुचित और गलत है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं पार्षद अजय गोंड अपने स्वास्थ् के कारण भी कई सालों से परेशान है, उसके बावजूद भी वह जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर आज भूख हड़ताल पर बैठा हुआ है। मेरा जिला प्रशासन व सरकार से अनुरोध है, उनके स्वास्थ्य व उनके उचित मांगों का तुरंत समाधान करते हुए पार्षद की इस भूख हड़ताल को तुरंत समाप्त करें।
मंडल उपाध्यक्ष राजेश सोनी ने पार्षद अजय गोंड की मांग को सही ठहराते हुए हडताल को तुरंत समाप्त करने प्रषासन से अनुरोध किया
- Advertisement -
- Advertisement -