Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Tribal Land : जमीन रजिस्ट्री कराने वालों के लिए जरूरी खबर, आदिवासी भूमि के कागजात अब होंगे बारीकी से जांच

    September 11, 2026

    CG Crime News : कार से टक्कर के बाद विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक की पिटाई कर चेन लूटे आरोपी

    September 11, 2026

    नशे में रेसिंग! तेज रफ्तार बोलेरो मंदिर की बाउंड्री वॉल से टकराई, चालक बाल-बाल बचा

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Mangalwar Ke Upay: परिवार को हर बुरी नजर से बचाये रखने के लिए मंगलवार के दिन करें ये छोटा सा काम, घर में हमेशा बनी रहेगी खुशहाली
    Featured

    Mangalwar Ke Upay: परिवार को हर बुरी नजर से बचाये रखने के लिए मंगलवार के दिन करें ये छोटा सा काम, घर में हमेशा बनी रहेगी खुशहाली

    News EditorBy News EditorDecember 3, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Mangalwar Ke Upay: सप्ताह का मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन बजरंगबली की पूजा करना अत्यंत फलदायी माना गया है। जो लोग रोज हनुमान जी की पूजा नहीं कर पा रहे हैं वे मंगलवार और शनिवार के पूजा कर के शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं। इसके अलावा मंगलवार के दिन इन विशेष उपायों को करने से समस्त समस्याओं का समाधान निकल जाता है। जानिए कि मंगलवार के दिन क्या उपाय करने चाहिए।

    1. अगर आप कुछ-कुछ दिनों के अंतराल में अपने आपको आर्थिक समस्याओं से घिरा पाते हैं और अब इस स्थिति से जल्द से जल्द बाहर निकलना चाहते हैं तो अपनी डांवाडौल आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए मंगलवार के दिन आपको हनुमान जी के इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ‘ऊँ हं हनुमते नमः।’

    2. अगर आपके दांपत्य रिश्ते के मध्य ऊष्मा पहले की अपेक्षा कम हो गई है और आप फिर से अपने रिश्ते में एक नई ऊष्मा भरना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन स्नान आदि के बाद एक मिट्टी का दीपक लेकर, उसमें चमेली का तेल भरिये और एक लाल रंग की पड़ी हुई बत्ती लगाइए। अब उस दीपक को हनुमान जी के मंदिर ले जाकर जलाइए। अगर घर से बाहर मंदिर में नहीं जा सकते तो घर में ही हनुमान जी की तस्वीर के आगे वो दीपक जलाइए। भगवान के आगे दीपक जलाते समय अगर दोनों दम्पत्ति मौजूद हो तो और भी श्रेष्ठ है वरना स्वयं ही दीपक जला दें। इसके साथ ही दीपक जलाने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।

    3. अगर आपको अपने किसी काम को करने में कोई परेशानी आ रही है और वह पूरा नहीं हो पा रहा है तो मंगलवार के दिन एक मौली, यानी कलावा लेकर हनुमान जी के मंदिर जायें और वहां जाकर उस मौली को हनुमान जी के चरणों में रख दें। अब भगवान के चरणों से सिंदूर लेकर अपने माथे पर टीका लगाएं। उसके बाद वहां रखी मौली में से एक लंबा सा धागा निकालकर अपने हाथ की कलाई में बांध लें और बाकी बची हुई मौली को वहीं मंदिर में ही रखा रहने दें।

    4. अगर आप कर्ज के बोझ से परेशान हैं और आपसे कर्ज चुकाए नहीं चुक रहा है तो मंगलवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनने चाहिए। फिर घर में किसी उचित स्थान पर आसन बिछाइए और उस पर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठ जाइये। आसन पर बैठने के बाद श्री हनुमान का ध्यान करते हुए ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें। इसके अलावा अगर आप मंगलवार मंगलवार

    के दिन अपने कर्ज की एक किश्त या एक रुपया भी लेनदार को चुकायेंगे तो आपका बाकी का कर्जा भी जल्द ही उतर जाएगा।

    5. अगर आप अपने परिवार की खुशियां बरकरार रखना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन स्नान आदि के बाद थोड़े-से चमेली के फूलों को इकट्ठा करें। अब उन चमेली के फूलों की माला बनाएं और हनुमान जी के मंदिर में जाकर भगवान को वो माला अर्पित करें। साथ ही अपने परिवार की खुशियों की दुआ करते हुए एक धूप-बत्ती भी जलाएं।

    6. अगर आप अपने लवमेट के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत करना चाहते हैं या अपनी जिन्दगी में प्यार की बयार को बनाये रखना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन आपको मंगल के मंत्र का जप करना चाहिए और वो मंत्र इस प्रकार है- ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:। इस मंत्र का 11 बार जप करें और जाप करने के बाद हनुमान जी को बूंदी के प्रसाद का भोग लगाएं।

    7. अपने घर की सुख-समृद्धि के लिए, अपने परिवार को हर बुरी नजर से बचाये रखने के लिए मंगलवार के दिन आपको एक छोटा-सा मिट्टी का बर्तन लेना चाहिए। अब उस बर्तन में शहद डालना चाहिए और उसके ऊपर ढक्कन लगाना चाहिए। इस प्रकार मिट्टी के बर्तन में शहद डालकर, उस पर ढक्कन लगाकर हनुमान जी के मंदिर में रख आएं।

    8. मंगलवार आप अपने कामों की गति को बनाये रखना चाहते हैं या अपने किसी खास काम की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन एक सफेद कोरा कागज और केसरीया सिंदूर लें। अब उस सिंदूर में थोड़ा-सा चमेली का तेल मिलाकर, उससे सफेद कोरे कागज पर भगवान राम का नाम लिखें।…. राम, राम, राम इस प्रकार 11 बार ‘राम’ नाम लिखना है। लिखने के बाद उस कागज को अच्छे से सुखा लें और सूखने के बाद उस कागज को मोड़कर अपने पर्स में रख लें।

    9. यदि आपका बच्चा अचानक से रात को सोते समय डर जाता है या उसे दूसरे नये लोगों से मिलने-जुलने में परेशानी होती है तो मंगलवार के दिन आपको श्री हनुमान की उपासना करनी चाहिए। साथ ही भगवान को केसरिया सिंदूर अर्पित करना चाहिए और अपने बच्चे के माथे पर भगवान के चरणों से लिया गया सिंदूर लगाना चाहिए।

    10. अगर आप संतान सुख पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन स्नान आदि के बाद एक जटा वाला नारियल और सवा मीटर लाल कपड़ा लें। अब नारियल पर उस लाल कपड़े को लपेट दें। इस प्रकार लाल कपड़े से लिपटे हुए नारियल को हनुमान जी के मंदिर में चढ़ा दें। उसके बाद मंदिर में या फिर अपने ही घर में उचित स्थान पर बैठकर हनुमानष्टक का पाठ करें।

    11. अगर आपके बिजनेस पर या आप पर किसी की बुरी नजर है तो दूसरों की बुरी नजर से खुद को बचाये रखने के लिए मंगलवार को एक पीला नींबू लें और उस नींबू पर काले रंग से सात छोटी-छोटी बिन्दियां बनाएं। अब उस नींबू के बीच में से चार बराबर टुकड़े करके, किसी चौराहे पर जाकर चारों अलग-अलग दिशाओं में एक-एक टुकड़ा फेंक दें।

    12. अगर आपको नई नौकरी मिलने में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है या आप इंटरव्यू में तो पास हो गए हैं, लेकिन आपकी ज्वॉइनिंग में दिक्कतें आ रही हैं तो मंगलवार के दिन पीले नमकीन चावल बनाकर, यानी चावल में हल्दी और नमक डालकर, अच्छे से पकाने के बाद मां सरस्वती को भोग लगाएं और अपनी परेशानी को हल करने के लिए देवी मां से प्रार्थना करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Tribal Land : जमीन रजिस्ट्री कराने वालों के लिए जरूरी खबर, आदिवासी भूमि के कागजात अब होंगे बारीकी से जांच

    September 11, 2026

    CG Crime News : कार से टक्कर के बाद विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक की पिटाई कर चेन लूटे आरोपी

    September 11, 2026

    नशे में रेसिंग! तेज रफ्तार बोलेरो मंदिर की बाउंड्री वॉल से टकराई, चालक बाल-बाल बचा

    September 11, 2026

    CG NEWS : इंद्रावती भवन की लिफ्ट अचानक हुई बंद, 8 अधिकारी-कर्मचारी अंदर फंसे’ 30 मिनट बाद निकले बाहर

    September 11, 2026

    CG BREAKING NEWS : पोला उत्सव में जा रहे 9 लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल

    September 11, 2026

    CG NEWS : मंत्री खुशवंत साहब के भाई ने छोड़ा BJP का साथ, कांग्रेस में हुए शामिल

    September 11, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG Tribal Land : जमीन रजिस्ट्री कराने वालों के लिए जरूरी खबर, आदिवासी भूमि के कागजात अब होंगे बारीकी से जांच

    September 11, 2026

    CG Crime News : कार से टक्कर के बाद विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक की पिटाई कर चेन लूटे आरोपी

    September 11, 2026

    नशे में रेसिंग! तेज रफ्तार बोलेरो मंदिर की बाउंड्री वॉल से टकराई, चालक बाल-बाल बचा

    September 11, 2026

    CG NEWS : इंद्रावती भवन की लिफ्ट अचानक हुई बंद, 8 अधिकारी-कर्मचारी अंदर फंसे’ 30 मिनट बाद निकले बाहर

    September 11, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.