Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जंगल में बाघ के पंजों जैसे निशान मिलने से ग्रामीणों में डर, वन विभाग ने शुरू की जांच

    November 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी का आगाज, CM Vishnudeo Sai’ बोले- किसानों की सुविधा के लिए पूरी तैयारी

    November 12, 2026

    CG NEWS : बस्तर में चोरी के आरोपियों को पकड़ने पुलिस ने ली ड्रोन की मदद, पूरा परिवार गिरफ्तार, लाखों के गहने जब्त

    November 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 12
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Manipur Violence: महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाला वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग, भीड़ ने जलाया मुख्य आरोपी का घर
    Chhattisgarh

    Manipur Violence: महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाला वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग, भीड़ ने जलाया मुख्य आरोपी का घर

    News EditorBy News EditorJuly 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाला वीडियो वायरल होने के बाद पूरा देश गुस्से में है. शुक्रवार (21 जुलाई) को मणिपुर में गुस्साई भीड़ ने मुख्य आरोपी हुईरेम हेरादास सिंह का घर जला दिया. वायरल वीडियो में भीड़ दो महिलाओं को बिना कपड़ों के घुमाती नजर आई थी. इतना ही नहीं आरोप ये भी है कि इनमें से एक महिला के साथ दरिंदगी भी की गई. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बताया कि घटना बीती 4 मई की है.

    बताया जा रहा है कि गुस्साई भीड़ ने मुख्य आरोपी के घर पर आग लगा दी, जिसमें अधिकतर महिलाएं शामिल थीं. महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने वाले वीडियो के वायरल होने पर पुलिस ने अबतक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. चार मई को महिलाओं के साथ हुई इस घटना की सभी निंदा कर रहे हैं. पीटीआई एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि बुधवार को सामने आए 26 सेकेंड के वीडियो में गिरफ्तार आरोपियों में से एक को कांगपोकपी जिले के बी. फाइनोम गांव में भीड़ को सक्रिय रूप से निर्देश देते हुए देखा जा सकता है.

    गिरफ्तार चार आरोपियों में से एक है हुईरेम हेरादास सिंह
    जिस आरोपी के घर पर आग लगाई गई है उसका नाम हुईरेम हेरादास सिंह है. पुलिस उसे पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. गिरफ्तार किए गए अन्य तीन आरोपियों की पहचान तत्काल पता नहीं चली है. पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारी वीडियो का विश्लेषण कर रहे हैं और उसमें मौजूद लोगों का मिलान गिरफ्तार आरोपियों के साथ कर रहे हैं. इसी घटनाक्रम में ग्रामीणों ने आरोपी हेरादास सिंह के मकान को आग लगा दी और उसके परिवार को प्रताड़ित किया.

    मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने घटना को अमानवीय करार दिया और कहा कि अपराधियों को मृत्युदंड मिलना चाहिए. घटना की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे मानवता के प्रति अपराध बताया और कहा कि उनकी सरकार इस जघन्य अपराध पर चुप नहीं रहेगी.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    जंगल में बाघ के पंजों जैसे निशान मिलने से ग्रामीणों में डर, वन विभाग ने शुरू की जांच

    November 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी का आगाज, CM Vishnudeo Sai’ बोले- किसानों की सुविधा के लिए पूरी तैयारी

    November 12, 2026

    CG NEWS : बस्तर में चोरी के आरोपियों को पकड़ने पुलिस ने ली ड्रोन की मदद, पूरा परिवार गिरफ्तार, लाखों के गहने जब्त

    November 12, 2026

    बुधवारी बाजार में निगम टीम और दुकानदारों के बीच जमकर विवाद, मारपीट का VIDEO वायरल

    November 12, 2026

    CG NEWS : अमित बघेल ने कोर्ट में किया सरेंडर, अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होते ही पहुंचे अदालत

    November 12, 2026

    CG NEWS : दीपक टंडन की बढ़ीं मुश्किलें, BJP नेत्री से 16 लाख की कथित ठगी का आरोप, वीडियो वायरल

    November 12, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    जंगल में बाघ के पंजों जैसे निशान मिलने से ग्रामीणों में डर, वन विभाग ने शुरू की जांच

    November 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी का आगाज, CM Vishnudeo Sai’ बोले- किसानों की सुविधा के लिए पूरी तैयारी

    November 12, 2026

    CG NEWS : बस्तर में चोरी के आरोपियों को पकड़ने पुलिस ने ली ड्रोन की मदद, पूरा परिवार गिरफ्तार, लाखों के गहने जब्त

    November 12, 2026

    बुधवारी बाजार में निगम टीम और दुकानदारों के बीच जमकर विवाद, मारपीट का VIDEO वायरल

    November 12, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.