जांच में पता चला कि आरोपी पति श्रीराम साहू, देवर भूपेश साहू, ससुर नंदलाल साहू और सास पार्वती साहू लगातार उसे दहेज में सामान नहीं लाने को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। जिससे तंग आकर पुष्पा अपने मायके भी चली गई थी, लेकिन सामाजिक दबाव के बाद वह वापस ससुराल आ गई। समझाने-बुझाने के बाद भी ससुराल वालों की हरकतें नहीं रुकीं। इससे परेशान होकर पुष्पा ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद पुलिस ने मृतका के पति, देवर, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के ग्राम खैरबना में विवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति, देवर और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप है। मामला छुईखदान थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि खैरबना में रहने वाली पुष्पा साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जांच में पता चला कि उसकी शादी 2017 में श्रीराम साहू के साथ हुई थी। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी शादी के बाद से ही महिला को दहेज के लिए तंग कर रहे थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




