Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मानिकपुर खदान परियोजना पर बढ़ा विरोध, जयसिंह अग्रवाल बोले- पहले ग्रामीणों को न्याय, फिर जनसुनवाई

    August 3, 2026

    उपचुनाव में बदला सियासी समीकरण’ नितिन नवीन की सीट पर Prashant Kishor’ का कब्जा, दतिया में कांग्रेस, गुजरात में भाजपा जीती

    August 3, 2026

    High Court’ का बड़ा फैसला’ शोकसभा के नाम पर पूरे दिन सुनवाई टालना अनुचित, आदेश किया रद्द

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज करेंगी महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत
    Chhattisgarh

    स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज करेंगी महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत

    News EditorBy News EditorMarch 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा प्रेस क्लब कोरबा द्वारा आयोजित स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ 18 मार्च मंगलवार को होगा। घंटाघर स्थित ओपन थियेटर मैदान में दूधिया रोशनी के बीच क्रिकेट का महाकुंभ खेला जाएगा। जिसका विधिवत शुभारंभ कोरबा नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। साथ ही इस मौके पर मेयर इन काउंसिल के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। हर वर्ष क्रिकेट प्रेमियों को इस प्रतियोगिता का बेसब्री से इंतजार रहता है जिसका मंगलवार को शुभारंभ होने जा रहा है।
    कोरबा प्रेस क्लब द्वारा विगत 20 वर्षों से अंचल के वरिष्ठ पत्रकार स्व. केशवलाल मेहता की स्मृति में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी प्रतियोगिता का आयोजन 18 मार्च से घंटाघर ओपन आडिटोरियम मैदान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले टीमों के बीच क्रिकेट का कड़ा मुकाबला होगा। दूधिया रोशनी के बीच क्रिकेट का रोमांच अपनी चरम पर होगा। खिलाडिय़ों के साथ-साथ क्रिकेट प्रेमियों को प्रतियोगिता के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार रहता है। घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम मे मंगलवार को इस प्रतियोगिता का आगाज हो रहा है।
    जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रुप में महापौर संजू देवी राजपूत, मेयर इन काउंसिल के सदस्य क्रमश: हितानंद अग्रवाल, श्रीमती भानुमति जायसवाल, अजय गोंड़, तीरथराम साहू, श्रीमती धनकुमारी गर्ग, श्रीमती उर्वशी राठौर, श्रीमती ममता यादव, अजय कुमार चंद्राकर, सरोज शांडिल्य आदि उपस्थित होंगे। जिनकी गरिमामयी उपस्थिति में इस क्रिकेट के महाकुंभ का शुभारंभ होगा। स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के 20वें वर्ष के शुभारंभ अवसर पर शानदार आतिशबाजी के बीच सम्मानीय अतिथियों की मौजूदगी में प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया जाएगा।
    विजेता टीम को ट्रॉफी और ईनाम से नवाजा जाएगा। वहीं हर मैच में मैन ऑफ द मैच के साथ-साथ उप विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता की खासियत है कि इसमें प्रशासनिक के साथ-साथ विभिन्न विभागों की टीमों के खिलाड़ी शामिल होते हैं। कोरबा जिला ही नहीं प्रदेश भर में इस प्रतियोगिता ने अपनी विशेष पहचान बनायी है। इस प्रतियोगिता में कलेक्टर 11, एसपी 11, बालको, एनटीपीसी, एसईसीएल कोरबा, एसईसीएल दीपका, एसईसीएल कुसमुंडा, सीएसईबी ईस्ट, सीएसईबी वेस्ट, अधिवक्ता 11, मेयर 11, मंत्री 11, रेलवे 11, विद्युत वितरण विभाग, कमिश्नर 11 आदि के साथ कोरबा प्रेस क्लब की टीम शिरकत करेंगी। शुभारंभ मौके पर पहला मैच एसईसीएल कोरबा व सीएसईबी ईस्ट एवं दूसरा मैच बालको 11 एवं एसईसीएल दीपका के मध्य खेला जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    मानिकपुर खदान परियोजना पर बढ़ा विरोध, जयसिंह अग्रवाल बोले- पहले ग्रामीणों को न्याय, फिर जनसुनवाई

    August 3, 2026

    उपचुनाव में बदला सियासी समीकरण’ नितिन नवीन की सीट पर Prashant Kishor’ का कब्जा, दतिया में कांग्रेस, गुजरात में भाजपा जीती

    August 3, 2026

    High Court’ का बड़ा फैसला’ शोकसभा के नाम पर पूरे दिन सुनवाई टालना अनुचित, आदेश किया रद्द

    August 3, 2026

    सेवा सेतु केंद्र बने आमजन और शासन के बीच भरोसे का सेतु

    August 3, 2026

    *कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने किया शासकीय ई.वी. पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम का निरीक्षण*

    August 3, 2026

    *मेहनत ही सफलता की कुंजी, पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर लें हिस्साः कलेक्टर कुणाल दुदावत*

    August 3, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    मानिकपुर खदान परियोजना पर बढ़ा विरोध, जयसिंह अग्रवाल बोले- पहले ग्रामीणों को न्याय, फिर जनसुनवाई

    August 3, 2026

    उपचुनाव में बदला सियासी समीकरण’ नितिन नवीन की सीट पर Prashant Kishor’ का कब्जा, दतिया में कांग्रेस, गुजरात में भाजपा जीती

    August 3, 2026

    High Court’ का बड़ा फैसला’ शोकसभा के नाम पर पूरे दिन सुनवाई टालना अनुचित, आदेश किया रद्द

    August 3, 2026

    सेवा सेतु केंद्र बने आमजन और शासन के बीच भरोसे का सेतु

    August 3, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.