Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : प्लास्टिक बोतलों में देसी शराब की सप्लाई शुरू

    April 14, 2026

    CG Accident : नशे ने ली करवट’ पलटी कार और थार से भिड़ंत में 5 घायल, मचा हड़कंप

    April 14, 2026

    Samrat Choudhary BJP : अमित शाह और जेपी नड्डा के इनपुट के बाद सम्राट चौधरी के नाम पर भाजपा ने फाइनल की अपनी चॉइस

    April 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 14
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » वन नेशन-वन इलेक्शन पर बनी JPC के सदस्यों का ऐलान, कांग्रेस से प्रियंका गांधी और BJP से बांसुरी स्वराज शामिल
    Chhattisgarh

    वन नेशन-वन इलेक्शन पर बनी JPC के सदस्यों का ऐलान, कांग्रेस से प्रियंका गांधी और BJP से बांसुरी स्वराज शामिल

    News EditorBy News EditorDecember 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: वन नेशन वन इलेक्शन पर आम सहमति के लिए सरकार ने ज्वॉइंट पार्लियामेंट कमेटी (JPC) के सदस्यों का ऐलान कर दिया है. लोकसभा से 21 और राज्यसभा से 10 सांसदों को इस JPC के लिए चुना गया है. कमेटी में कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी वाड्रा, मनीष तिवारी और सुखदेव भगत सिंह को शामिल किया गया है. BJP की ओर से नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज, संबित पात्रा और अनुराग सिंह ठाकुर समेत 10 सांसदों को जगह दी गई हैं. TMC से कल्याण बनर्जी को कमेटी में लिया गया है.  अभी तक राज्यसभा की तरफ से 10 सदस्यों का ऐलान नहीं किया गया है. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल गुरुवार को लोकसभा में JPC के सदस्यों के नामों का ऐलान करेंगे.

    बता दें कि संसद में मंगलवार को पेश हुए 129 वें संविधान (संशोधन) बिल यानी एक देश एक चुनाव बिल की समीक्षा के लिए सरकार ने बनने ज्वॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) बनाई है. इस कमेटी को अगले संसद सत्र यानी बजट सेशन के आखिरी हफ्ते के पहले दिन तक अपनी रिपोर्ट पेश करनी होगी.

    कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल लोकसभा में पेश किया था बिल
    केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024′ और उससे जुड़े ‘संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक, 2024′ को निचले सदन में पेश किया. विपक्षी दलों ने इनका पुरजोर विरोध किया. इस बिल पर डिविजन वोटिंग हुई. इस बिल को साधारण बहुमत से पारित किया किया. 269 ​​सांसदों ने इसके पक्ष में वोटिंग की. 198 सांसदों ने इस बिल के विरोध में वोट डाला. लोकसभा में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से वोटिंग हुई. पक्ष और विरोध में हुई वोटिंग के अंतर से विपक्ष की तरफ से ये दावा किया गया कि सरकार के पास विधेयकों को पारित करने के लिए जरूरी समर्थन की कमी है.

    सदन में बिल के लिए दो बार हुई वोटिंग
    -लोकसभा में वन नेशन वन इलेक्शन बिल के लिए आज दो बार वोटिंग हुई. पहले स्पीकर ओम बिरला ने बिल पेश करने को लेकर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग कराई. इसमें 369 सदस्यों ने वोट डाला. बिल के पक्ष में 220 और विपक्ष में 149 वोट पड़े. इसपर विपक्षी सांसदों ने कड़ी आपत्ति जताई.
    -इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने स्पीकर से कहा, “अगर उनको ऑब्जेक्शन है तो पर्ची दे दीजिए.” इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा, “हमने पहले ही कहा था कि अगर किसी सदस्य को लगे, तो वह पर्ची के जरिए भी अपना वोट संशोधित कर सकता है.”
    -इसके बाद दूसरी बार वोटिंग हुई. इस बार ज्यादा सांसदों ने वोट डाला. बिल के पक्ष में 269 और विपक्ष में 198 वोट पड़े. इसके बाद 1:15 बजे कानून मंत्री मेघवाल ने 12वां संविधान संशोधन बिल को दोबारा सदन के पटल पर रखा. विरोध के बाद बिल को JPC के पास भेजने का फैसला लिया गया है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : प्लास्टिक बोतलों में देसी शराब की सप्लाई शुरू

    April 14, 2026

    CG Accident : नशे ने ली करवट’ पलटी कार और थार से भिड़ंत में 5 घायल, मचा हड़कंप

    April 14, 2026

    Samrat Choudhary BJP : अमित शाह और जेपी नड्डा के इनपुट के बाद सम्राट चौधरी के नाम पर भाजपा ने फाइनल की अपनी चॉइस

    April 14, 2026

    CG BREAKING : वेदांता लिमिटेड ‘पावर प्लांट में भीषण हादसा’ बॉयलर फटा, कई की मौत, 30 से ज्यादा घायल

    April 14, 2026

    Chhattisgarh Crime Updates : कोर्ट में पेश किए गए 5 आरोपी , अपहरण कांड के मास्टरमाइंड को सख्त सजा दिलाने की तैयारी, पुलिस ने जुटाए पुख्ता सबूत

    April 14, 2026

    Chhattisgarh News : 123 हाथियों का जमावड़ा, ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की

    April 14, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    CG NEWS : प्लास्टिक बोतलों में देसी शराब की सप्लाई शुरू

    April 14, 2026

    CG Accident : नशे ने ली करवट’ पलटी कार और थार से भिड़ंत में 5 घायल, मचा हड़कंप

    April 14, 2026

    Samrat Choudhary BJP : अमित शाह और जेपी नड्डा के इनपुट के बाद सम्राट चौधरी के नाम पर भाजपा ने फाइनल की अपनी चॉइस

    April 14, 2026

    CG BREAKING : वेदांता लिमिटेड ‘पावर प्लांट में भीषण हादसा’ बॉयलर फटा, कई की मौत, 30 से ज्यादा घायल

    April 14, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.