Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Airport New Guidelines : रील्स बनाने पर लगेगी रोक, नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई

    May 24, 2026

    Cockroach Janata Party’ नई पार्टी पर बवाल, रजिस्ट्रेशन को लेकर सियासी टकराव तेज

    May 24, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की ताबड़तोड़ कार्यवाही

    May 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » खनिज विभाग कोरबा की ताबड़तोड़ कार्यवाही
    Chhattisgarh

    खनिज विभाग कोरबा की ताबड़तोड़ कार्यवाही

    News EditorBy News EditorMay 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, 23 मई 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण एवं जांच की गई।
    जांच के दौरान खनिज रेत, गिट्टी और मिट्टी के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर कुल 3 जेसीबी मशीनें और 16 ट्रैक्टर जप्त किए गए। डौका गुड़ा से 1 ट्रैक्टर, विजयपुर से 2 ट्रैक्टर, सुतर्रा से 1 ट्रैक्टर, आमाखोखरा से ईंट से भरा 1 ट्रैक्टर जप्त किया गया। ग्राम बिंझरा से मिट्टी का अवैध उत्खनन कर रहे 2 जेसीबी मशीनों को भी पकड़ा गया। पौड़ी से रेत का अवैध परिवहन करते हुए 4 ट्रैक्टर और डुमरकछार से मिट्टी के अवैध उत्खनन में संलिप्त 2 ट्रैक्टर तथा 1 जेसीबी को भी कार्रवाई के दौरान जप्त किया गया।
    सभी जप्त वाहनों को नियमानुसार आगे की प्रक्रिया के लिए जिले के विभिन्न पुलिस थानों एवं खनिज जांच चौकियों में सुरक्षा अभिरक्षा में रखा गया है। यह पूरी कार्रवाई उड़नदस्ता दल प्रभारी, खनि निरीक्षक श्री मदन साहू एवं श्री सुभाष ठाकुर द्वारा की गई।
    खनिज विभाग का यह अभियान जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करने और राजस्व की क्षति को रोकने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास है। विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों तथा प्रचलित वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जिले में खनिज संसाधनों का संरक्षण और उनका सुव्यवस्थित उपयोग सुनिश्चित हो सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Airport New Guidelines : रील्स बनाने पर लगेगी रोक, नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई

    May 24, 2026

    Cockroach Janata Party’ नई पार्टी पर बवाल, रजिस्ट्रेशन को लेकर सियासी टकराव तेज

    May 24, 2026

    छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर जारी, कई जिलों में लू का असर

    May 24, 2026

    24 May 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल …

    May 24, 2026

    CG NEWS : 1200 आदिवासी दिल्ली कूच, धर्मांतरण और डी-लिस्टिंग को लेकर उठी आवाज

    May 23, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया

    May 23, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    Airport New Guidelines : रील्स बनाने पर लगेगी रोक, नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई

    May 24, 2026

    Cockroach Janata Party’ नई पार्टी पर बवाल, रजिस्ट्रेशन को लेकर सियासी टकराव तेज

    May 24, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की ताबड़तोड़ कार्यवाही

    May 24, 2026

    छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर जारी, कई जिलों में लू का असर

    May 24, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.