कोरबा। मिनीमाता बांगो बांध में पानी की आवक में कमी के चलते आज दिनांक 19/09/2025 को दोपहर 12:00 बजे सभी गेट पूरी तरह बंद कर दिए गए। वर्तमान में बांध का जलस्तर 358.11 मीटर और जलभराव 90.77% दर्ज किया गया है।
बांध प्रबंधन के अनुसार, इस समय पानी की आवक 8,351 क्यूसेक है। वहीं, जलविद्युत संयंत्र की तीन इकाइयाँ पूरी क्षमता से संचालित हो रही हैं और 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस प्रकार, दोपहर 12:00 बजे बांध से कुल डिस्चार्ज 9,000 क्यूसेक दर्ज किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि जलस्तर नियंत्रण में है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर संचालन में और बदलाव किए जाएंगे।


