Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भारत के लिए दूसरा मिडिल ईस्ट बनेगा! भर-भर कर आएगी LPG-पेट्रोल, होर्मुज की भी कोई टेंशन नहीं

    April 4, 2026

    CG NEWS : परीक्षा व्यवस्था पर सवाल’ पैसे मांगने का आरोप, 7 छात्रों को परीक्षा से वंचित किया गया

    April 4, 2026

    काल बनी सड़कें’ अंधेरे और लापरवाही ने ली शिक्षक समेत 2 की जान

    April 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 5
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » विधायक रंजना साहू ने ASP को लगाई फटकार:मधुलिका सिंह ने बांह पकड़कर उठाने की कोशिश की, तो भड़कीं विधायक; किया सड़क जाम
    Chhattisgarh

    विधायक रंजना साहू ने ASP को लगाई फटकार:मधुलिका सिंह ने बांह पकड़कर उठाने की कोशिश की, तो भड़कीं विधायक; किया सड़क जाम

    News EditorBy News EditorAugust 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    धमतरी जिले के रत्नाबांधा चौक पर विधायक रंजना साहू और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बदहाल सड़कों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस बीच सड़क से विधायक रंजना साहू को उठाने के लिए ASP मधुलिका सिंह ने उनकी बांह पकड़कर खींची, तो इस पर जमकर हंगामा शुरू हो गया। जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और विधायक को समझाया। काफी मिन्नतों के बाद विधायक मानीं और चक्काजाम खत्म किया।

    दरअसल धमतरी शहर से होकर रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे और 2 स्टेट हाईवे गुजरी है। इन तीनों प्रमुख सड़कों पर एक से डेढ़ फीट तक गहरे और खतरनाक गड्ढे हो गए हैं। इनकी मरम्मत कराने की मांग को लेकर शनिवार को विधायक रंजना साहू के साथ भाजपाईयों ने रत्नाबांधा चौक पर चक्काजाम कर दिया। बीच चौराहे पर प्रदर्शन से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई और आम लोग परेशान होते रहे।

    धमतरी विधायक रंजना साहू और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय समस्याओं को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया।
    धमतरी विधायक रंजना साहू और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय समस्याओं को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया।

    इधर बीच सड़क पर धरने पर बैठी भाजपा विधायक रंजना साहू को ASP मधुलिका सिंह ने बांह पकड़कर उठाने की कोशिश की, तो विवाद शुरू हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। वहीं विधायक ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए बांध छोड़ने को कहा। विधायक रंजना साहू ने कहा कि अगर मेरे साथ पुलिस का ये सलूक है, तो आम लोगों के साथ ये किस तरह का व्यवहार करते होंगे।

    विधायक रंजना साहू को उठाने के लिए ASP मधुलिका सिंह ने उनकी बांह पकड़ी, तो इस पर जमकर हंगामा शुरू हो गया।
    विधायक रंजना साहू को उठाने के लिए ASP मधुलिका सिंह ने उनकी बांह पकड़ी, तो इस पर जमकर हंगामा शुरू हो गया।

    विधायक ने कानून-व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलिस को अपराध और अपराधियों पर लगाम कसनी चाहिए, लेकिन वो शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे विरोध-प्रदर्शन को दबाने की कोशिश कर रही है। इधर एएसपी मधुलिका सिंह सफाई देती रहीं कि उन्होंने विधायक की बांह नहीं पकड़ी है, केवल उन्हें सड़क से उठाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन विधायक समर्थकों ने उनकी एक नहीं सुनी और अपनी बात पर अड़े रहे। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    भारत के लिए दूसरा मिडिल ईस्ट बनेगा! भर-भर कर आएगी LPG-पेट्रोल, होर्मुज की भी कोई टेंशन नहीं

    April 4, 2026

    CG NEWS : परीक्षा व्यवस्था पर सवाल’ पैसे मांगने का आरोप, 7 छात्रों को परीक्षा से वंचित किया गया

    April 4, 2026

    काल बनी सड़कें’ अंधेरे और लापरवाही ने ली शिक्षक समेत 2 की जान

    April 4, 2026

    छत्तीसगढ़ RTE’ एडमिशन में अजीब हालात’ कहीं सीटों पर मारामारी, तो कहीं नहीं मिले आवेदक

    April 4, 2026

    Chhattisgarh Steel Plant Update : सुरक्षा बेल्ट या मौत का फंदा , BSP में ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत के बाद यूनियन का हंगामा

    April 4, 2026

    Chhattisgarh Crime News : पुलिस का ‘सर्च ऑपरेशन’, नवजात को छोड़ भागने वाली कलयुगी मां की तलाश तेज, गांव में हड़कंप

    April 4, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    भारत के लिए दूसरा मिडिल ईस्ट बनेगा! भर-भर कर आएगी LPG-पेट्रोल, होर्मुज की भी कोई टेंशन नहीं

    April 4, 2026

    CG NEWS : परीक्षा व्यवस्था पर सवाल’ पैसे मांगने का आरोप, 7 छात्रों को परीक्षा से वंचित किया गया

    April 4, 2026

    काल बनी सड़कें’ अंधेरे और लापरवाही ने ली शिक्षक समेत 2 की जान

    April 4, 2026

    छत्तीसगढ़ RTE’ एडमिशन में अजीब हालात’ कहीं सीटों पर मारामारी, तो कहीं नहीं मिले आवेदक

    April 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.