Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पूर्व कांग्रेस सांसद Sajjan Kumar’ ने 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दंगा मामले में जेल में थे बंद

    August 20, 2026

    CG Sports Awards 2026 : छत्तीसगढ़ खेल पुरस्कार 2026 की प्रोविजनल लिस्ट जारी, खिलाड़ियों को 23 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर

    August 20, 2026

    CG News : इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग’ जांच शुरू

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 21
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Monday Ka Rashifal: इन जातकों की लव लाइफ चढ़ेगी परवान, विरोधी करेंगे प्रशंसा, रहें सावधान, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल
    Featured

    Monday Ka Rashifal: इन जातकों की लव लाइफ चढ़ेगी परवान, विरोधी करेंगे प्रशंसा, रहें सावधान, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

    News EditorBy News EditorDecember 11, 2023No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर समाप्त हो जाएगी है। आज रात 8 बजकर 58 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 14 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि:

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को और खुशनुमा बनाये रखेगा, साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी। आज आपके विरोधी आपसे काम में आपकी राय मागेंगे। सरकारी विभाग के लोगों की नौकरी में सुखद परिवर्तन आयेगा। ट्रान्सफर से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी । स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में शांति का वातावरण बना रहेगा। इस राशि के लवमेट आज घूमने जायेंगे।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 7

    वृष राशि:

    आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज किसी काम के सिलसिले में भाग-दौड करेंगे । इस राशि के छात्र जो किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें जल्द सफलता मिलेगी। आज दान पुण्य के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज आपकी बातों से दोस्त प्रभावित होंगे। गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। व्यापारियों को आज अधिकतम लाभ होगा। आज आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव हो सकता है। ऑफिस के रुके कार्यों को आज पूरा करने में सफल होंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज जॉब पाने के कई अवसर मिलेंगे।

    • शुभ रंग- पीच
    • शुभ अंक- 1

    मिथुन राशि:

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयासरत छात्रों को जल्द सफलता मिलेगी । आज रास्ते पर किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा, इससे आपको बेहद ख़ुशी मिलेगी। आज किसी सामान की E.M.I. पूरी हो जाएगी, कोई नया सामान लेने का मन बनायेंगे। आज बच्चे आपसे किसी निर्णय में आपकी राय मागेंगे। आज ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य के नजरिये से आज का दिन अच्छा रहेगा। आप दूसरों के साथ बेहद व्यवहारिक रहेंगे । अपनी बात को सकारात्मक ढ़ंग से लोगों के सामने रखेंगे, तो फायदा होगा।

    • शुभ रंग- पिंक
    • शुभ अंक- 4

    कर्क राशि:

    आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों को लाभ के योग बन रहे हैं । आप अपने व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब इंजॉय करेंगे। आज शाम का डिनर बाहर करेंगे। शिक्षकों के ट्रान्सफर की परेशानियाँ ख़त्म होंगी। आज व्यापार में सफलता के अनेक अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिये आज का दिन अच्छा है। घर में सभी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। लवमेट आज एक दूसरे को उपहार देंगे, इससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

    • शुभ रंग- सिलवर
    • शुभ अंक- 2

    सिंह राशि:

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते है। आज आपका मन किसी रचनात्मक कार्य में लगेगा। आज लोगों से आपका संपर्क जुड़ेगा जो आपके लिए मददगार साबित होगा। होटल के कारोबारियों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होने वाला है। साथ ही आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आज परिवार के लोगों के साथ अच्छा तालमेल बनेगा। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लवमेट आज काफी दिनों बाद कहीं बहार घुमने जा सकते है।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 6

    कन्या राशि:

    आज आपका दिन नयी उमंगें लेकर आया है। काफी समय से किसी बात से परेशान लोग, आज उसका समाधान ढूंढ लेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आपकी बात करने की कला से लोग प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की के चांसेस बढ़ेंगे। परिवार में एक दूसरे को समझकर आगे बढ़ेंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। इस राशि के कपड़ा व्यापारी अपने कारोबार को और आगे तक ले जाने का विचार करेंगे। आज की गई मेहनत का पूरा फायदा आपको मिलेगा। घर के काम को समय से निपटा लेंगे।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 9

    तुला राशि:

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कारोबार में अपनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे। आज कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। आज बच्चों के साथ समय बिताएंगे, उनके मन की बातों को समझेंगे। आज बाहर के ऑयली खाने को जहाँ तक हो सके अवॉयड करें। आज बिना किसी के मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे, बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरूरत है। दोस्तों के साथ आज मूवी देखने का प्लान कर सकते हैं। बुजुर्गों को अपनी सेहत में बदलाव नजर आएंगे, आज आपको बेहतर महसूस होगा। आज अपनी गलतियों को सुधारने का दिन है। आपको कुछ कामों में कन्फ्यूजन हो सकती है।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 3

    वृश्चिक राशि:

    आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी में जॉब मिलेगी। छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। साथ ही किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आज किसी को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे। अपने रुके कार्य को पूरी मेहनत से आज पूरा कर लेंगे। आपके दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द्र बढ़ेगा, साथ ही बच्चों के साथ पिकनिक का प्रोग्राम बना सकते हैं। बॉस आपकी मेहनत से खुश होंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिये दोस्तों से बहुत अच्छे सुझाव मिलेंगे। आज सामाजिक कार्यक्रम में किसी से मिलने जाना पड़ सकता है।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 8

    धनु राशि:

    आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारियों का निर्वाहन करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को अन्य लोगों का समर्थन मिलेगा। लोग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। अपने बिजी दिन में कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, उस समय में आप अपना पसंदीदा कार्य करेंगे। आज आप अपने बच्चों को लेकर शॉपिंग मॉल भी जाएंगे, जहां काफी खुश नजर आएंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपके दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द्र की वृद्धि होगी। आज आपका स्वास्थ्य चुस्त-दुरुस्त रहेगा । आज आप मानसिक रूप से फिट रहेंगे।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 5

    मकर राशि:

    आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। अपनी क्षमताओं को पहचाने क्योंकि आपके अंदर ताकत की नहीं बल्कि इच्छाशक्ति की कमी है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को प्रमोशन के अच्छे चांस मिलेंगे। आज बेटी के परीक्षा का अच्छे रिजल्ट से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा। आज आपकी टेंशन कम होंगी। आपको किसी रिश्तेदार को दिया धन वापस मिल जायेगा। साथ ही अधूरी कार्य योजनाओं को पूरा करने में बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। जीवन की नकारात्मकता दूर होगी। आज सोशल मीडिया पर आपकी किसी पोस्ट को ज्यादा लाइक मिलेगा, आपके फॉलोअर्स बढ़ेंगे।

    • शुभ रंग- पिंक
    • शुभ अंक- 7

    कुम्भ राशि:

    आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज कोई शुभ समाचार आपको मिलेगा। जिससे पूरे दिन आप ख़ुश रहेंगे। आज आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे, किसी भी अवसर को हाथ से जाने न दें। आज आपकी कोशिशें कामयाब होंगी। आप पिता की जिम्मेदारियां निभाने का पूर्ण प्रयास करेंगे। आज व्यापार में स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। इस राशि के डिप्लोमा के छात्रों को सफलता तक पहुँचने में कामयाबी मिलेगी । आपके द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों की तारीफ होगी, लोगों में सम्मान बढ़ेगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 9

    मीन राशि:

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी वाणी में मधुरता आयेगी, जिससे लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। पेट की समस्या से परेशान लोगों को ऑयली खाने से बचना चाहिए। आज संतान पक्ष से सुखद अनुभूति होगी। आज आपको आय के स्रोत मिलेंगे । आज बड़ों की सलाह मिलेगी, साथ ही आपका अच्छा संपर्क जुड़ेगा। आपको हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। दोस्तों से गिफ्ट मिल सकता है। पहले किये हुये कार्यों का आज आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 7
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    पूर्व कांग्रेस सांसद Sajjan Kumar’ ने 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दंगा मामले में जेल में थे बंद

    August 20, 2026

    CG Sports Awards 2026 : छत्तीसगढ़ खेल पुरस्कार 2026 की प्रोविजनल लिस्ट जारी, खिलाड़ियों को 23 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर

    August 20, 2026

    CG News : इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग’ जांच शुरू

    August 20, 2026

    IGKV में पेपर लीक से हड़कंप, B.Sc. सेकंड ईयर का एग्जाम कैंसिल’ जांच के लिए कमेटी बनी

    August 20, 2026

    कोरबा में वन मंत्री का बड़ा एक्शन, हाथी-मानव संघर्ष पर रोक के लिए तैयार होगा विशेष प्लान

    August 20, 2026

    खारुन नदी में बहा ग्रामीण, दूसरे दिन 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव

    August 20, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    पूर्व कांग्रेस सांसद Sajjan Kumar’ ने 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दंगा मामले में जेल में थे बंद

    August 20, 2026

    CG Sports Awards 2026 : छत्तीसगढ़ खेल पुरस्कार 2026 की प्रोविजनल लिस्ट जारी, खिलाड़ियों को 23 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर

    August 20, 2026

    CG News : इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग’ जांच शुरू

    August 20, 2026

    IGKV में पेपर लीक से हड़कंप, B.Sc. सेकंड ईयर का एग्जाम कैंसिल’ जांच के लिए कमेटी बनी

    August 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.