शराब के विरोध में अपनी ही बारात को वापस लौटा कर पूरे प्रदेश में साहस और सामाजिक जागरूकता की मिसाल बनने वाली ग्राम कोसमंदा थाना चांपा क्षेत्र की मुस्कान को आज जांजगीर चांपा पुलिस ने सम्मानित करते हुए परिवार परामर्श केंद्र, जांजगीर में काउंसलर का दायित्व सौंपा।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सतरूपा तारम एवं नगर पुलिस अधीक्षक योगिता खापर्डे की गरिमामयी उपस्थिति में मुस्कान सहित काउंसलर्स को विधिवत कार्यभार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर CSP योगिताबाली खापर्डे एवं DSP अजाक सतरूपा तारम ने कहा कि मुस्कान ने सामाजिक बुराई के खिलाफ जो साहसिक निर्णय लिया, वह समाज विशेषकर युवाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। अब परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर के रूप में वह पारिवारिक विवादों के समाधान, महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
इस अवसर पर विधिक सलाहकार श्री लक्ष्मी जायसवाल, परामर्श काउंसलर्स सुश्री निशा खान, श्रीमती सरस्वती सोनी, श्रीमती तान्या अनुरागी पांडे, श्रीमती संगीता पांडे, श्रीमती संतोषी सिंह, श्रीमती संतोषी साहू, श्रीमती मंजूलता राठौर, श्रीमती चंदेल एवं श्रीमती उमा सोनी, एएसआई ज्ञान प्रकाश खाखा, एएसआई प्रतिभा राठौर, प्रधान आरक्षक निशा पांडेय सहित समस्त थाना स्टाफ उपस्थित रहा।



