Wednesday, October 22, 2025

Naxalite Gun Factory: जवानों ने ढूंढ निकाली नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री, सीमा क्षेत्र में मचा हड़कंप

Naxalite Gun Factory जगदलपुर/मलकानगिरी | 15 अक्टूबर 2025| नक्सल विरोधी अभियान के तहत ओडिशा और आंध्र प्रदेश की सीमा से सटे क्षेत्रों में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मलकानगिरी जिले के कालीमेला थाना क्षेत्र के धूमल और चिलकलामुडी रिजर्व फॉरेस्ट में जवानों ने नक्सलियों की एक गुप्त बंदूक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

जांजगीर में नहर में डूबती कार से लोगों को बचाने वालों का पुलिस ने किया सम्मान

हथियारों का जखीरा बरामद

ऑपरेशन के दौरान डीवीएफ (District Voluntary Force) और सुरक्षा बलों ने मौके से कई अर्धनिर्मित बंदूकें, हथियार मरम्मत के उपकरण और निर्माण सामग्री जब्त की। इसके साथ ही तीन बारूदी सुरंगें (वजन 1 से 3 किलोग्राम तक), पांच डेटोनेटर, कोडेक्स वायर, वेल्डिंग मशीन, जनरेटर, और वेल्डिंग रॉड जैसे उपकरण भी बरामद किए गए।

कोरबा पुलिस का साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान: छात्रों को दिए सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के टिप्स

पुलिस के अनुसार, यह स्थान नक्सलियों के हथियार निर्माण और मरम्मत का महत्वपूर्ण ठिकाना था। बरामद विस्फोटकों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जबकि शेष सामग्री को जब्त कर जिला पुलिस कार्यालय में प्रदर्शित किया गया।

नक्सल नेटवर्क को झटका

मलकानगिरी पुलिस ने इस कार्रवाई को नक्सल नेटवर्क पर बड़ा प्रहार बताया है। अधिकारियों का कहना है कि जिस फैक्ट्री का खुलासा हुआ है, वह नक्सलियों के लिए लॉजिस्टिक सपोर्ट का मुख्य केंद्र रही होगी। इस तरह की बंदूक फैक्ट्रियां नक्सली गतिविधियों को लंबे समय तक बनाए रखने में सहायक होती हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -