Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : महासमुंद के कुएं में मिली लाश, बोरी में बंद कर फेंका गया युवक, जांच तेज

    April 10, 2026

    Chhattisgarh Domestic Violence Case : बल्लारी नाला सुसाइड-मर्डर केस , धनेश्वर और सुखबती की मौत से अनाथ हुए दो बच्चे, गांव में भारी गम

    April 10, 2026

    ठेका कंपनियों पर गंभीर आरोप: तय वेतन नहीं, मांगने पर मिल रही धमकी

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 10
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » निराला साहित्य मंडल द्वारा पं मोहनलाल बाजपेयी जी 13 वी पुण्य-तिथि पर हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
    Chhattisgarh

    निराला साहित्य मंडल द्वारा पं मोहनलाल बाजपेयी जी 13 वी पुण्य-तिथि पर हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

    News EditorBy News EditorDecember 31, 2025Updated:December 31, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा । निराला साहित्य मंडल के तत्वावधान में आयोजित साहित्य श्री कीर्तिशेष पंडित मोहनलाल बाजपेयी (वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध साहित्यकार ) निराला साहित्य मंडल के संस्थापक सदस्य की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम डां चरण दास महंत के मुख्य आतिथ्य में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक जांजगीर-चांपा व्यास नारायण कश्यप, नगरपालिका अध्यक्ष चांपा प्रदीप कुमार नामदेव, पूर्व नपाध्यक्ष जय कुमार थवाईत, राजेश कुमार अग्रवाल, ब्लांक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील साधवानी, पूर्व नपा उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, प्रिट मीडिया के शशिभूषण सोनी, शैलेष कुमार शर्मा, नागेंद्र गुप्ता,चुड़ामणि राठौर, दिनेश कुमार शर्मा, शैलेष शर्मा, गोपाल मित्तल, डॉ संतोष यादव,भागवत साहू,रामभरोस यादव,सुधीर बाजपेयी गोपाल सोनी,दीपक बरेठ तथा डीबी वेंचर्स के प्रोप्राइटर धीरेन्द्र बाजपेयी सहित अन्य लोगों ने संबोधित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी । प्रेस क्लब चांपा अध्यक्ष डॉ कुलवंत सिंह सलूजा, शैलेष कुमार शर्मा,डॉ जतिंदर पाल सिंह, विक्रम तिवारी, शशिभूषण सोनी ने मोहनलाल बाजपेयी जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । यह कार्यक्रम दिनांक – 30 दिसंबर 2025 को सायंकाल 4.00 बजे से 7 बजें तक डी बी तनिष्क सिवनी चौक चांपा के सभागार में आयोजित किया गया ।

    धीरेन्द्र बाजपेयी के मन में अपने पिता जी के प्रति अपार श्रद्धा हैं – डॉ चरणदास महंत

    डॉ चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा ने कहा कि सबको अपने पिताजी की स्मृति आती हैं । धीरेन्द्र बाजपेयी जी को भी अपने मां और पिता पंडित मोहनलाल बाजपेयी का दुलार रहा हैं , इसलिए उनकी आंखों में आंसू आना स्वाभाविक हैं । धीरेन्द्र के मन में पिताजी के प्रति अपार श्रद्धा हैं । हम लोग मरे भी तो हमारे बाल बच्चें इसी तरह याद करते रहे । हमारा बेटा छाती तानकर वर्ष में एक बार याद करते रहे ।

    आज समाज में विद्वेष का वातावरण फैल रहा हैं- डॉ महंत

    श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए डॉ महंत ने कहा कि आज समाज में विद्वेष का वातावरण फैल रहा हैं उसे रोकने का प्रयास करना चाहिए । हम-सब लोग यघपि प्रेम से रहते हैं लेकिन आज राजनैतिक जीवन नरक बन गया हैं । हम अपने लिए नहीं बल्कि दुसरे लोगों के लिए ही जीते हैं। इसीलिए रोज हम मेहनत करते रहते हैं । कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने किया वही आभार धीरेन्द्र बाजपेयी ने किया ।

    बाजपेयी जी साहित्यिक व्यक्ति थे – नपाध्यक्ष नामदेव

    नगरपालिका परिषद चांपा के अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने अपने सारगर्भित संदेश में बाजपेयी को साहित्यिक और राजनैतिक व्यक्ति कहा और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता था। जब-तक वे जीवित रहे उनका आशीष मिलता रहा । पूर्व नपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के एक सिपाही के रुप में बाजपेयी जी समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि निराला साहित्य मंडल के अध्यक्ष का दायित्व उन्होंने दिया था उसी दायित्व का निर्वहन मैं आज भी कर रहा हूं । पूर्व नपाध्यक्ष जय थवाईत ने भी पंडित जी को कांग्रेस का एक निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ता बताया। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री गोपाल सोनी ने बताया कि सादगी, सरलता, ईमानदारी और सहजता के प्रतीक पुरुष थे बाजपेयी जी। पूर्व नपा उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम शर्मा ने तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि इस सभा में शामिल होने का । उन्होंने कहा कि चांपा सेवा संस्थान की ओर से आयोजित यात्रा में वे मेरे सहयात्री थे। मेरे कंधे पर हाथ रखकर कहा था कि आप चांपा के हनुमान जी हैं ।

    दादाजी अपने मित्रों से साहित्यिक चर्चा करते थे – परिमल

    स्वर्गीय बाजपेयी के भतीजे सुधीर बाजपेयी ने कहा कि मेरे चाचा जी ने जो कार्य किया हैं वह अनुकरणीय हैं, वही पोता परिमल बाजपेयी ने अपने दादाजी का स्मरण करते हुए कहा कि दादाजी अपने मित्रों से अक्सर सभा ही नहीं बल्कि साहित्यिक परिचर्चा करते थे । पूर्व पार्षद नागेंद्र गुप्ता ने कहा कि जैसा बाजपेयी जी का चित्र हैं,वैसा ही इनका व्यवहार था । निराला साहित्य मंडल जो आज चलाए मान हैं उनकी नींव बाजपेयी जी ने ही रखी थी । अधिवक्ता श्रीमति रीतू – लक्ष्मी नारायण तिवारी ने उनके श्रीचरणों श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए प्रणाम की । ब्लांक कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील साधवानी ने कहा कि बाजपेयी जी के जाने के बाद एक मजबूत स्तंभ ढह गया, जब-तक जीवित रहे कांग्रेस के प्रति निष्ठावान रहे।

    पूज्य बाबूजी बाजपेयी जी को विनम्र श्रद्धा-सुमन।

    कोसा, कांसा और कंचन की सुगंधित माटी औंर संस्कारों को जन-जन तक पहुचानें , अपनी आयुर्वेदिक दवाओं की सभी विधाओं को जानने-समझने और निराला साहित्य मंड़ल, चांपा से आजीवन जुड़कर ज्ञान की ज्योति जलाने वाले साहित्यश्री स्व मोहनलाल बाजपेजी का वैसे तो इस दुनिया से चले जाना ही हम-सबके लिए पीड़ा दायक हैं । शशिभूषण सोनी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राम्हण कुल में जन्में , मेरे पिताश्री स्मृति शेष रामचरण सोनी के परम मित्र और सचरित्र व्यक्ति थे । अक्सर हमारे सोनार मुहल्लें वाले शशि ज्वेलर्स में पिताश्री से शारीरिक स्वस्थता के चलते भी मिलने-जुलने आते थे । उनके संस्कारों की शिक्षा का प्रभाव मुझ पर भी पड़ा हैं ।
    परम आदरणीय बाबूजी मोहनलाल बाजपेयी अपने कर्मशील जीवन से सतत् 88 सन [1934-1912 ] वर्ष तक भरपूर जीवन जीकर के इस दुनिया से सदा-सदा के लिए विदा हो गए । जीवन के अंँत तक निराला साहित्य मंड़ल,चांपा की संस्था को जीवंत रखें । आज 13 वीं पुण्य तिथि पर उस विराट व्यक्तित्व के प्रति स्नेह, श्रद्धा और आत्मीय भाव से भरकर पूज्य बाबूजी के श्रीचरणों में नमन कर हार्दिक श्रद्धांंजलि अर्पित करता हूं ।

    जीवन के आखिरी पल में उनके साथ रहा – धीरेन्द्र बाजपेयी

    रुंधे गले से अपने अश्रु पोंछते हुए डीबी वैंचर के संचालक धीरेन्द्र बाजपेयी ने कहा कि मेरे पिता जी राजनीति, साहित्य, व्यापार और चिकित्सकीय कार्य में में दक्ष थे। 88 वर्ष की उम्र में भी हर काम में आगे रहते थे । उम्र-दराज होते हुए भी लेखनशैली निरंतर जारी रही । जीवन के आखिरी पल में मैं उनके साथ रहा, कैसे व्यापार करना है। नीयत, लगन और जैसे सद्व्यवहार की सीख उनसे सीखा ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : महासमुंद के कुएं में मिली लाश, बोरी में बंद कर फेंका गया युवक, जांच तेज

    April 10, 2026

    Chhattisgarh Domestic Violence Case : बल्लारी नाला सुसाइड-मर्डर केस , धनेश्वर और सुखबती की मौत से अनाथ हुए दो बच्चे, गांव में भारी गम

    April 10, 2026

    ठेका कंपनियों पर गंभीर आरोप: तय वेतन नहीं, मांगने पर मिल रही धमकी

    April 10, 2026

    CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में सनसनी’ न्यायिक मजिस्ट्रेट को जान से मारने की धमकी, 3 करोड़ की फिरौती की मांग

    April 10, 2026

    Chhattisgarh Crime News : सनसनीखेज हत्या का खुलासा , इनामी दरिंदा गिरफ्तार, पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस

    April 10, 2026

    Hindi Paper Leak Controversy : 12वीं हिंदी पेपर लीक , एक महीना बीता पर गिरफ्तारी ‘शून्य’, कांग्रेस ने पुलिस की ‘फील्डिंग’ पर उठाए सवाल

    April 10, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    CG NEWS : महासमुंद के कुएं में मिली लाश, बोरी में बंद कर फेंका गया युवक, जांच तेज

    April 10, 2026

    Chhattisgarh Domestic Violence Case : बल्लारी नाला सुसाइड-मर्डर केस , धनेश्वर और सुखबती की मौत से अनाथ हुए दो बच्चे, गांव में भारी गम

    April 10, 2026

    ठेका कंपनियों पर गंभीर आरोप: तय वेतन नहीं, मांगने पर मिल रही धमकी

    April 10, 2026

    CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में सनसनी’ न्यायिक मजिस्ट्रेट को जान से मारने की धमकी, 3 करोड़ की फिरौती की मांग

    April 10, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.