चांपा ! डागा कॉलोनी बरपाली चौक स्टेशन रोड चांपा स्थित रोशन लाल हार्डवेयर स्टोर्स अग्रवाल ऐरन परिवार के निवास पर गुरुवार 25 जून 2026 को श्रद्धा भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच निर्जला एकादशी व्रत कथा का आयोजन किया गया इस अवसर पर परिवार के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्री हरि विष्णु तथा राधा- कृष्ण की आराधना की व सुख समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की कार्यक्रम के दौरान विधि- विधान से पूजन अर्चन किया गया तथा निर्जला एकादशी के महत्व पर प्रकाश डाला गया कथा के माध्यम से बताया गया की निर्जला एकादशी का व्रत सभी एकादशियों में विशेष महत्व रखता है मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा एवं नियम पूर्वक करने से वर्ष भर की समस्त एकादशियों के व्रत के समान पूर्ण फल प्राप्त होता है तथा भगवान श्री हरि विष्णु जी की विशेष कृपा होती है पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा श्रद्धालु” राधे- कृष्णा राधे- कृष्णा कृष्णा कृष्णा राधे राधे “से संकीर्तन में भाव विभोर होकर शामिल हुए भजन कीर्तन एवं कथा श्रवण से वातावरण पूरी तरह भक्तिरस में सराबोर हो गया अग्रवाल ऐरन परिवार ने उपस्थित श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए सभी के सुखद स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना की आयोजन के अंत में भगवान का प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी ने धर्म सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का सुंदर संदेश देने वाला रहा श्री हरि राधे कृष्णा !!
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



