Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सड़क नहीं तो खाट का सहारा’ कोरबा के राजाडाही का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने फिर उठाई सड़क निर्माण की मांग

    September 9, 2026

    IPS अधिकारी के बेटे पर जानलेवा हमला’ बदमाशों ने दोस्तों को भी बेरहमी से पीटा

    September 9, 2026

    कोरबा में ग्रामीणों का प्रदर्शन’ सड़क पर बैठे कई गांवों के लोग, मांगों पर कार्रवाई के बाद आंदोलन खत्म

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न हो, मतदाता सूची के कार्य को गंभीरता से करें:कलेक्टर
    Chhattisgarh

    कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न हो, मतदाता सूची के कार्य को गंभीरता से करें:कलेक्टर

    News EditorBy News EditorAugust 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 2 अगस्त 2023/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज जारी एकीकृत मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के पश्चात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्यों पर चर्चा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन की प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए सर्वप्रथम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों को समझना और जानना आवश्यक है। इसलिए सभी अधिकारी प्रक्रिया के अनुसार कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का अवलोकन करें। कोई भी मतदाता छूटे न, इसके लिए निर्धारित प्रपत्र में जानकारी प्राप्त कर नाम जोड़ने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। अनावश्यक किसी भी मतदान केंद्र का स्थान परिवर्तित न किया जाए। कलेक्टर ने निर्वाचन के कार्यों को निर्धारित समय में जिम्मेदारी के साथ त्रुटिरहित करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें निर्देशित किया कि नई तहसील बनने के बाद कंट्रोल टेबल को जाँच ले। किसी प्रकार की कमी महसूस होने पर जानकारी दे और ठीक करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सबकी भूमिका सर्वोपरि है। सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर पाए, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों का पालन करें। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को अपने अनुभाग क्षेत्रों में राजीनीतिक दल के पदाधिकारियों की बैठक लेने और राजीनीतिक दलों को उनके द्वारा बूथ स्तर पर प्रतिनिधि नियुक्त करने के साथ अन्य आवश्यक गतिविधियों की जानकारी प्रदान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में गंभीरता दिखाने तथा दिव्यांग और 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं के नामों का मिलान करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति के मतदाताओं को विशेष रूप से जागरूक करते हुए उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्र में मतदाताओं की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने, संबंधित बीएलओ को अपने क्षेत्र के मतदाताओं के संबंध में जानकारी रखने के निर्देश भी दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, दिनेश नाग, एसडीएम पाली शिव बनर्जी, एसडीएम कोरबा सीमा पात्रे, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा श्री हरिशंकर पैकरा सहित सभी डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

    शिकायत आई तो सीधे कार्यवाही होगी

    कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने राजस्व अधिकारियों को राजस्व संबंधित कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने समयबद्ध तरीके से कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों का निराकरण के निर्देश देते हुए यह भी कहा कि अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों पर नियंत्रण रखें और सिस्टम को टाइट रखकर काम करें। किसी की शिकायत आई तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सड़क नहीं तो खाट का सहारा’ कोरबा के राजाडाही का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने फिर उठाई सड़क निर्माण की मांग

    September 9, 2026

    IPS अधिकारी के बेटे पर जानलेवा हमला’ बदमाशों ने दोस्तों को भी बेरहमी से पीटा

    September 9, 2026

    कोरबा में ग्रामीणों का प्रदर्शन’ सड़क पर बैठे कई गांवों के लोग, मांगों पर कार्रवाई के बाद आंदोलन खत्म

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ High Court’ में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ी’ 3 नई नियुक्तियों का नोटिफिकेशन जारी

    September 9, 2026

    स्वर्ण बिन्दु प्राशन के सेवन से बच्चे बन रहे निरोगी

    September 9, 2026

    राताखार में पुलिस की छापामार कार्रवाई, कबाड़ से भरे कई वाहन जब्त

    September 9, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    सड़क नहीं तो खाट का सहारा’ कोरबा के राजाडाही का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने फिर उठाई सड़क निर्माण की मांग

    September 9, 2026

    IPS अधिकारी के बेटे पर जानलेवा हमला’ बदमाशों ने दोस्तों को भी बेरहमी से पीटा

    September 9, 2026

    कोरबा में ग्रामीणों का प्रदर्शन’ सड़क पर बैठे कई गांवों के लोग, मांगों पर कार्रवाई के बाद आंदोलन खत्म

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ High Court’ में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ी’ 3 नई नियुक्तियों का नोटिफिकेशन जारी

    September 9, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.