कोरबा 03 नवंबर 2023/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने झगरहा स्थित आईटी कॉलेज कोरबा में निर्मित स्ट्रांग रूम में रखे ईव्हीएम मशीन की सुरक्षा हेतु संयुक्त कलेक्टर श्री सेवाराम दीवान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही उनकी सहायता के लिए अन्य कर्मचारियों की भी विभिन्न पालियों में ड्यूटी निर्धारित की गई है। सहायक कर्मचारियों के अंतर्गत श्री दीपेश यादव सहायक ग्रेड-03 हायर सेकेण्डरी स्कूल कोरकोमा की ड्यूटी सुबह 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक, श्री आलोक पाणिग्रही सहायक ग्रेड-03 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुदुरमाल की ड्यूटी दोपहर 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक, श्री विजय आदिले सहायक ग्रेड-03 बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल बाल्को की ड्यूटी रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे तक तथा श्री संदीप भारद्वाज सहायक ग्रेड-03 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरगा की ड्यूटी रात्रि 10 बजे से सुबह 06 तक के लिए निर्धारित की गई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


