Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    April 28, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित

    April 28, 2026

    कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » शीतलहर और कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, इन राज्यों में ‘कोल्ड डे अटैक’ जारी, जानें कब मिलेगी राहत
    Featured

    शीतलहर और कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, इन राज्यों में ‘कोल्ड डे अटैक’ जारी, जानें कब मिलेगी राहत

    News EditorBy News EditorJanuary 2, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पूरा उत्तर भारत शीतलहर और कोहरे की चपेट में है। पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है और दिनभर कोहरे की धुंध देखने को मिल रही है। वहीं, यूपी और बिहार में भी तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। विभाग के  मुताबिक, अगले तीन दिनों के लिए उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के हिस्सों में घने कोहरा छाए रहने की संभावना है तो वहीं राजधानी दिल्ली में आज भी न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

    इन राज्यों मे जारी रहेगा कोल्ड डे का अटैक

    मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा और पंजाब के अधिकांश स्थानों पर नए साल के पहले दिन कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार में कुछ स्थानों पर शीतलहर जारी रहने की संभावना है। उसके बाद ठंड का कहर धीरे-धीरे कम होने की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की उम्मीद है फिर उसके बाद धीरे-धीरे कोहरा कम जाएगा। पंजाब में 5 जनवरी तक कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

    सोमवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा और हरियाणा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा छाया रहा। अगले सात दिनों के लिए आईएमडी के पूर्वानुमान में कहा गया है कि, दिल्ली में 7 जनवरी को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, शहर में न्यूनतम तापमान  2 से  9 जनवरी तक नौ डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

    मौसम का ताजा अपडेट 

    मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में अगले सप्ताह हल्का कोहरा रहने और ज्यादातर आसमान साफ ​​रहने की संभावना है। मध्य भारत में 5 से 11 जनवरी के दौरान रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है, जिससे शीत लहर की स्थिति बनेगी। दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है, खासकर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ऐसी ही स्थिति रहेगी।

    इस पूरे सप्ताह इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

    दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे दिन पारा का स्तर 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सात दिवसीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में तापमान मंगलवार को 10 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 13 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 13 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 13 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 13 डिग्री सेल्सियस, 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। रविवार को और सोमवार को 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे दिन पारा का स्तर 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सात दिवसीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, लखनऊ में तापमान मंगलवार को 10 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 12 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 12 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 12 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 12 डिग्री सेल्सियस, 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। रविवार को और सोमवार को 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    बिहार की राजधानी पटना में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. पूरे दिन पारा का स्तर 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सात दिवसीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, पटना में तापमान मंगलवार को 13 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 14 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 14 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 14 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 14 डिग्री सेल्सियस, 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. रविवार को और सोमवार को 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन भर में पारा का स्तर 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सात दिवसीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, जयपुर में तापमान मंगलवार को 9 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 11 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 10 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 11 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 11 डिग्री सेल्सियस, 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। रविवार को और सोमवार को 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।.

    गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।सात दिवसीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अहमदाबाद में तापमान मंगलवार को 17 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 18 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 18 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 18 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 19 डिग्री सेल्सियस, 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। रविवार को और सोमवार को 21 डिग्री सेल्सियस।

    महाराष्ट्र् की राजधानी मुंबई में आज  न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे दिन पारा का स्तर 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सात दिनों की मौसम भविष्यवाणी के अनुसार, मुंबई में तापमान मंगलवार को 24 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 24 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 25 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 24 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 25 डिग्री सेल्सियस, 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। रविवार को और सोमवार को 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

    इन राज्यों में होगी बारिश 

    अगले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। 2 जनवरी को दक्षिण उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की छिटपुट बारिश संभव है और अगले दिन इसमें वृद्धि हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान में यह भी कहा गया है कि अगले 3-4 दिनों तक दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल  में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगे कहा कि 2 से 5 जनवरी के बीच मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी हल्की छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    April 28, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित

    April 28, 2026

    कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

    April 28, 2026

    CG NEWS : भारतमाला मार्ग पर फिर दहशत’ चलती कार पर पथराव, लूट की कोशिश; एक हफ्ते में दूसरी वारदात

    April 28, 2026

    Big Revelation In Bharatmala Scam : छत्तीसगढ़ में ED का एक्शन’ अभनपुर में छापे के दौरान हंगामा, अधिकारियों को धक्का; सोना-चांदी की बरामदगी

    April 28, 2026

    कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

    April 28, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    April 28, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित

    April 28, 2026

    कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

    April 28, 2026

    CG NEWS : भारतमाला मार्ग पर फिर दहशत’ चलती कार पर पथराव, लूट की कोशिश; एक हफ्ते में दूसरी वारदात

    April 28, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.