मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षिका श्रीमति अंकिता शर्मा के द्वारा जिले में अवैध शराब कारोबारियों एवम नशे के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के दिये दिशा निर्देश सभी थानों को दिए गए हैं। उक्त निदेशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति गायत्री सिंह के मार्गदर्शन पर सक्ति पुलिस सतत अभियान चला कर कारवाई कर रही है। दिनांक 24/2/24 को सक्ति पुलिस के द्वारा अवेध शराब के विरुद्ध अभियान में कार्यवाही हेतु नगर निरीक्षक विवेक शर्मा के द्वारा टीम रवाना की गई थी । इस अभियान के दौरान सक्ति पुलिस ने देशी प्लेन शराब बिक्री कर रहे मरकाम गोढ़ी के अनिरुद्ध चौहान को पकड़कर शराब बेचते पाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2)आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कारवाई करते हुए, बरामद 31 पाव शराब को जप्त करके आरोपी *अनिरुद्ध चौहान निवासी मरकाम गोढ़ी*को 31 पाव देशी शराब जप्त कर रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में asi संजय शर्मा, आरक्षक ,दीपक साहू, मनोज लहरे महासिंह सिदार सेतराम डोरीलाल कटकवार,की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षिका सक्ती श्रीमती अंकिता शर्मा ने कहा है, की सक्ति क्षेत्र में है कि नशे के अवैध कारोबार करने जुआ, सट््टा खेलने/खेलाने वालों तथा किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध कठोर कारवाई सतत जारी रहेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




