आमरण अनशन पर बैठे कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ी:एक ने 48 घंटे से कुछ नहीं खाया था, दूसरे की भी हालत गंभीर

0
76

रायपुर में आमरण अनशन पर बैठे एक संविदा कर्मचारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह बेहोश होकर मंच पर गिर पड़ा। जिसके बाद एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। मामला नवा रायपुर में चल रहे संविदा कर्मचारियों के हड़ताल से जुड़ा हुआ है।

यहां तीन प्रदर्शनकारी नियमितीकरण की मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं। इन्हीं में से एक कर्मचारी की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद शाम होते-होते खबर आई कि एक और कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई है। उसका नाम श्रीकांत लासकर है। जिसे तुरंत मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। वहीं तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में कर्मचारी अस्पताल पहुंचे हुए हैं।
प्रदर्शनकारी को अस्पताल भेजा गया।
प्रदर्शनकारी को अस्पताल भेजा गया।

इसके पहले सुबह बेहोश होकर गिरे संविदा कर्मचारी का नाम प्रेम राजपूत बताया गया था। पिछले 48 घंटों से प्रेम ने ना ही कुछ खाया, ना ही पानी पिया था। जानकारी के मुताबिक शुगर बीपी लेवल डाउन होने की वजह से वह बेहोश होकर गिर गया। काफी देर तक अफरा-तफरी का आलम रहा, इसके बाद एंबुलेंस के जरिए उसे अभनपुर के अस्पताल भेजा गया है