जांजगीर-चांपा 21 जुलाई 2026। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदा (महुदा) के एन.सी.व्ही.टी. व्यवसायों विद्युतकार, फिटर, टर्नर, मैकेनिक डीजल और वेल्डर के रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिये पूनः ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई 2026 रात्रि 11.59 बजे तक आमंत्रित किया गया हैं। प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदा ने बताया कि प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट https://cgiti.admissions.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के पूर्व अभ्यर्थी उक्त वेबसाइट का आवलोकन कर निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लेवे। अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में संस्था में उपस्थित होकर अथवा उक्त वेबसाइट पर प्रदर्शित हेल्पलाइन नंम्बर पर संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



