Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Chhattisgarh School Conversion News : बड़ी कार्रवाई , विवादित प्रार्थना कराने वाली महिला प्रधान पाठक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

    May 9, 2026

    झूले में बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद, देखते ही देखते मारपीट में बदला मामला

    May 9, 2026

    Crime News : अधिवक्ता पर जानलेवा हमला , गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, वकीलों में भारी आक्रोश

    May 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 9
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » 692 किलोमीटर लंबी नागपुर- झारसुगुड़ा गैस पाइपलाइन में से सिर्फ 2 किलोमीटर शेष, पूर्ण होने पर प्रदेश के 5 शहरों को मिलेगा सिटी गैस नेटवर्क का लाभ: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन
    Chhattisgarh

    692 किलोमीटर लंबी नागपुर- झारसुगुड़ा गैस पाइपलाइन में से सिर्फ 2 किलोमीटर शेष, पूर्ण होने पर प्रदेश के 5 शहरों को मिलेगा सिटी गैस नेटवर्क का लाभ: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

    News EditorBy News EditorJuly 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पूरी की अध्यक्षता में हुई राज्यों के उद्योग मंत्रियो के साथ ऊर्जा वार्ता बैठक में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया।
    ऊर्जा वार्ता में केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पूरी ने प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम सेक्टर में भविष्य की संभावनाओ, निर्माणाधीन प्रोजेक्ट पर विस्तार से चर्चा की। उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला।
    मंत्री श्री देवांगन ने नागपुर से झारसुगुड़ा नेचुरल गैस 692 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के संबंध में बताया कि 692 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन में से सिर्फ दो किलोमीटर ही शेष रह गया है। जल्द ही इसे पूर्ण किया जाएगा। इसके पूर्ण होने के बाद छत्तीसगढ़ के कई बड़े शहर रायपुर, भिलाई दुर्ग, कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर और राजनांदगांव में सिटी गैस नेटवर्क की स्थापना कर उपभोक्ताओं के घरों तक गैस सप्लाई योजना की मांग रखी। इसी तरह विशाखापट्टनम से रायपुर पाइपलाइन प्रोजेक्ट जो की हाल ही में शुरू हुआ है। 540 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछने के बाद गैस की आपूर्ति और भी सुगम तरीके से हो सकेगी। बैठक में मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के साथ सीएसआईडीसी के एमडी श्री विश्वेश कुमार, ईडी श्री आलोक त्रिवेदी भी उपस्थित रहे।
    0 बस्तर में सीबीजी प्लांट और एलएनजी स्टेशन की प्रक्रिया में लाई जाएगी तेजी
    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने बताया की बैठक में छत्तीसगढ़ में उच्च प्राथमिकता वाले प्रकरणों में बस्तर में सीबीजी प्लांट और एलएनजी प्लांट की स्थापना के संबंध में समीक्षा हुई। 2022- 2023 में सीबीजी प्लांट की स्थापना के लिए 15 से 20 एकड़ जमीन की मांग क्रेडा के माध्यम से की गई थी, जिसकी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इसी तरह जगदलपुर से नगरनार रोड में एलएनजी स्टेशन की स्थापना के लिए बस्तर कलेक्टर से वर्ष 2022- 2023 में ढाई एकड़ जमीन का आवंटन हो चुका है। जल्द संयंत्र की स्थापना होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Chhattisgarh School Conversion News : बड़ी कार्रवाई , विवादित प्रार्थना कराने वाली महिला प्रधान पाठक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

    May 9, 2026

    झूले में बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद, देखते ही देखते मारपीट में बदला मामला

    May 9, 2026

    Crime News : अधिवक्ता पर जानलेवा हमला , गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, वकीलों में भारी आक्रोश

    May 9, 2026

    West Bengal CM Oath Ceremony : बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव’ सुवेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ

    May 9, 2026

    Chhattisgarh By-Election Dates 2026 : आचार संहिता लागू , चुनावी जिलों में तत्काल प्रभाव से सरकारी घोषणाओं पर लगी रोक

    May 9, 2026

    CG Weather Update : अगले 48 घंटे रहेंगे अहम , मौसम विभाग ने जारी किया सुरक्षा संबंधी बुलेटिन

    May 9, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    Chhattisgarh School Conversion News : बड़ी कार्रवाई , विवादित प्रार्थना कराने वाली महिला प्रधान पाठक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

    May 9, 2026

    झूले में बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद, देखते ही देखते मारपीट में बदला मामला

    May 9, 2026

    Crime News : अधिवक्ता पर जानलेवा हमला , गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, वकीलों में भारी आक्रोश

    May 9, 2026

    West Bengal CM Oath Ceremony : बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव’ सुवेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ

    May 9, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.