Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » पंत को शोर की वजह से नहीं दिया कुछ सुनाई, फिर बुमराह ने किया ऐसा मजाक; लगे खूब ठहाके
    sports

    पंत को शोर की वजह से नहीं दिया कुछ सुनाई, फिर बुमराह ने किया ऐसा मजाक; लगे खूब ठहाके

    News EditorBy News EditorJuly 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है। अब दोनों टीमों के बीच चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर के मैदान पर खेला जाएगा। इससे पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम के प्लेयर्स ने केंट काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में अपने एकमात्र प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। इसमें थकान खिलाड़ियों के शारीरिक हावभाव से साफ दिखाई दे रही थी। लॉर्ड्स में मिली हार के तीन दिन बाद लंदन से एक घंटे की यात्रा के बाद टीम बस से उतरते समय भारतीय खिलाड़ी थके हुए लग रहे थे लेकिन बेकेनहैम माहौल ने उनका मनोबल तुरंत बढ़ा दिया। ड्रेसिंग रूम में बज रहे विविध संगीत ने खिलाड़ियों को सहज महसूस कराया जिसमें हनुमान चालीसा, अंग्रेजी पॉप से लेकर लोकप्रिय पंजाबी गाने तक शामिल थे।

    बुमराह ने पंत के साथ किया मजाक

    ऊपर ड्रेसिंग रूम से ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी मैदान से ट्रेनिंग सेशन पर नजर रख रहे पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। जब एक पत्रकार ने दूर से पंत से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने पीछे बज रहे संगीत के साथ ‘कुछ सुनाई नहीं दे रहा है’ कहकर जवाब दिया। तभी बुमराह ने बीच में आकर अपने साथी खिलाड़ी का मजाक उड़ाया। भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ ने कहा ‘आज दुग्गल जी बहरे हैं’ जिसके बाद पत्रकारों ने खूब ठहाके लगाए। यह एक लोकप्रिय हिंदी फिल्म की पंक्ति थी।

    अंगुली की चोट से उबर रहे पंत 

    ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह दोनों ने केवल वार्म-अप किया और जिम में भी कुछ समय बिताया। गौरतलब है कि पंत अंगुली की चोट से उबर रहे हैं लेकिन मैनचेस्टर मैच के लिए उनके पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है। पंत ने बृहस्पतिवार को ट्रेनिंग नहीं की। उन्होंने रेस्ट किया। दूसरी ओर बुमराह और मोहम्मद सिराज ने भी गेंदबाजी नहीं की। यह देखना होगा कि सीरीज के अगले टेस्ट में दोनों में से किसी को आराम दिया जाता है या नहीं। लोकेश राहुल को छोड़कर टीम के सभी सदस्य बेकेनहैम पहुंच गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Vaibhav Suryavanshi News : गौतम गंभीर की रणनीति पर पूर्व कप्तान का तीखा हमला, वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर बोले- ‘ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए थी’

    July 25, 2026

    रोहित शर्मा लेंगे संन्यास? लॉर्ड्स वनडे हो सकता है आखिरी मैच, चयनकर्ता बोले- ‘अब आगे बढ़ने का वक्त’

    July 17, 2026

    NGT नोटिस की अनदेखी पड़ी महंगी, रायपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच और आयोजनों पर ब्रेक

    July 11, 2026

    IND vs ENG : टीम इंडिया की शर्मनाक हार, इंग्लैंड के ओपनरों ब्रूक-साल्ट ने बनाया नया कीर्तिमान

    July 10, 2026

    प्रतिभा का मिला इनाम, BCCI टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ियों का चयन

    June 24, 2026

    टीम इंडिया की जर्सी पहन भावुक हुए Vaibhav Suryavanshi’ पूरा हुआ बचपन का सपना

    June 23, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.