Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Gold-Silver Price Update : सोना-चांदी खरीदारों के लिए राहत’ चांदी ₹9,209 लुढ़की, सोने की कीमतों में भी गिरावट

    June 19, 2026

    CG NEWS : एक ही हादसे में बुझ गए दो घरों के चिराग, बच्चों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर

    June 19, 2026

    छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष पद पर श्री संजय अग्रवाल की नियुक्ति

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » PM मोदी मणिपुर पर हंस-हंसकर बोले, ये शोभा नहीं देता:राहुल गांधी ने कहा- प्रधानमंत्री मणिपुर को जलाना चाहते हैं, बचाना नहीं
    Chhattisgarh

    PM मोदी मणिपुर पर हंस-हंसकर बोले, ये शोभा नहीं देता:राहुल गांधी ने कहा- प्रधानमंत्री मणिपुर को जलाना चाहते हैं, बचाना नहीं

    News EditorBy News EditorAugust 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में दिए जवाब पर शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होने कहा- मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री हंस-हंसकर बोल रहे थे, ये उनको शोभा नहीं देता। अगर हिंदुस्तान में कहीं हिंसा हो रही है तो उन्हें इस तरह हंस-हंसकर नहीं बोलना चाहिए।

    राहुल ने कहा- मैं करीब 19 साल से राजनीति में हूं। मैं हर स्टेट में गया। बाढ़, सुनामी, हिंसा होती है, हम जाते हैं। 19 साल के अनुभव में मैंने जो मणिपुर में देखा, कहीं नहीं देखा. मणिपुर के लिए जो मैंने कहा कि भारतमाता की हत्या कर दी है, ऐसे नहीं कहा था।

    जब हम वहां पहुंचे तो हमें वहां दौरा करना था। जब हम मैतेई के इलाके में गए तो हमसे कहा गया कि अगर कुकी आपकी सिक्योरिटी में हुआ तो हम गोली मार देंगे। कुकी के इलाके में गए तो कहा कि मैतेई सिक्योरिटी में होगा तो उसे मार देंगे।

    प्रधानमंत्री को ये पता नहीं लग रहा है कि हमारे देश में क्या हो रहा है। वो जा नहीं सकते तो वहां के बारे में बोलें तो। जो मणिपुर में हो रहा है, सेना उसे रोक सकती है। प्रधानमंत्री मणिपुर को जलाना चाहते हैं, बचाना नहीं चाहते।

    राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस मणिपुर हिंसा और पीएम के सदन में भाषण पर बात की।
    राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस मणिपुर हिंसा और पीएम के सदन में भाषण पर बात की।

    पीएम को भाषण देश के बारे में नहीं, उनके बारे में था
    कल का पीएम का भाषण हिंदुस्तान के बारे में नहीं, नरेंद्र मोदी के बारे में था। उनकी राजनीति के बारे में था। प्रधानमंत्री अपने बारे में कहना चाहते हैं, 2024 में वो प्रधानमंत्री बनेंगे, ये बाद की बात है। ये वो किसी सभा में बोलें। संसद में मणिपुर पर चर्चा हो रही थी। उस पर वे कुछ नहीं बोले।

    सरकार का ये कहना है कि उन्होंने मणिपुर में मशीनरी में सब चेंज कर दिया, लिहाजा सीएम को इस्तीफा नहीं देना चाहिए?

    मणिपुर में हजारों हथियार जो लूटे गए, वो सरकार के नीचे ही लूटे गए। जो हिंसा चल रही है, तो क्या अमित शाह ये चाहते हैं कि ये हिंसा चलती जाए। जो वहां हो रहा है, वह सीएम के रहते हुए ही हो रहा है।

    पत्रकार ने जयराम कहा तो राहुल जय सियाराम बोले
    प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने राहुल से जयराम कहा तो राहुल ने उनसे जय सियाराम कहा। पत्रकार ने पूछा- आपने 37 मिनट का भाषण दिया। 14 मिनट दिखाया गया। इस परंपरा को किस तरह देखते हैं? राहुल बोले- शायद पीएम मेरा चेहरा नहीं देखना चाहते। उनको मेरा चेहरा टीवी पर अच्छा नहीं लगता। मुझे अपना काम करना है। जहां भी भारत माता पर आक्रमण होगा, मैं आपको खड़ा मिलूंगा।

    कल लोकसभा में विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिरा था
    मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हुआ था। पूरे सत्र में विपक्ष ने मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर जमकर हंगामा किया। वे PM मोदी से मणिपुर पर बोलने की मांग कर रहे थे। इसके लिए विपक्ष ने 26 जुलाई को केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया था। अगले दिन यानी 27 जुलाई को लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।

    उधर, गुरुवार ( 10 अगस्त) को PM मोदी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब दिया। मोदी ने 2 घंटे 12 मिनट का भाषण दिया, जिसमें वे मणिपुर पर 1 घंटे 32 मिनट बाद बोले। PM ने कहा- मैं सभी देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जो कोशिशें चल रही हैं, निकट भविष्य में शांति का सूरत जरूर उगेगा। मणिपुर फिर नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Gold-Silver Price Update : सोना-चांदी खरीदारों के लिए राहत’ चांदी ₹9,209 लुढ़की, सोने की कीमतों में भी गिरावट

    June 19, 2026

    CG NEWS : एक ही हादसे में बुझ गए दो घरों के चिराग, बच्चों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर

    June 19, 2026

    छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष पद पर श्री संजय अग्रवाल की नियुक्ति

    June 19, 2026

    पीएम पोषण शक्ति योजना- मुख्य सचिव श्री विकासशील ने दिए निर्देश

    June 19, 2026

    CG NEWS : ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान का शुभारंभ, 23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

    June 19, 2026

    CG News : NEET 2026 अभ्यर्थियों के लिए रेलवे की बड़ी पहल, 10 ट्रेनों में जोड़े गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

    June 19, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    Gold-Silver Price Update : सोना-चांदी खरीदारों के लिए राहत’ चांदी ₹9,209 लुढ़की, सोने की कीमतों में भी गिरावट

    June 19, 2026

    CG NEWS : एक ही हादसे में बुझ गए दो घरों के चिराग, बच्चों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर

    June 19, 2026

    छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष पद पर श्री संजय अग्रवाल की नियुक्ति

    June 19, 2026

    पीएम पोषण शक्ति योजना- मुख्य सचिव श्री विकासशील ने दिए निर्देश

    June 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.