Friday, February 27, 2026

जांजगीर में नहर में डूबती कार से लोगों को बचाने वालों का पुलिस ने किया सम्मान

जांजगीर। नवरात्रि पर्व के अवसर पर मुख्य नहर नहरिया बाबा मंदिर के पास एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई थी। इस हादसे में कार सवार संजय कुमार शांडिल्य सहित पांच लोग पानी में फंस गए थे।

इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने साहसिक प्रयास कर कार सवारियों की जान बचाई। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने इन नायकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जान बचाने वाले व्यक्तियों के नाम:

  1. हीरा कश्यप, बीड़ी महंत, उपनगर जांजगीर

  2. हरेंद्र कश्यप, बीड़ी महंत, उपनगर जांजगीर

  3. मनोज अग्रवाल, निवासी नैला

  4. कमल राठौर

  5. अमित राठौर

  6. हर्ष तिवारी

  7. सुमित राठौर

विशेष रूप से संजय कुमार शांडिल्य, जो खुद कार में फंसे हुए थे, ने धैर्य बनाए रखते हुए अपने और दूसरों के जीवन को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाई।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने इन सभी लोगों के साहसिक कार्य की सराहना की है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -