कोरबा जिले में होली के दिन एक कोयला व्यापारी की लाश पाई गयी थी। जांच-पड़ताल और मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस द्वारा इसे हत्या मान इसकी पतासाजी में जुट गयी। तद्पश्चात हाऊसिंग बोर्ड कालोनी खरमोरा निवासी अनिल यादव (50) की मृत्यु मामले में पुलिस ने कथित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार 14 मार्च को अनिल यादव की मामूली बात को लेकर दो व्यक्तियो से विवाद हो गया था, जिसके बाद दोनों ने मिलकर अनिल को इतना मारा कि उसकी मृत्यु हो गई। अनिल सुबह होली खेलने के लिए घर से निकले थे। वह पहले रजगामार गए और फिर प्रेमनगर चले गए। दोपहर लगभग 3 बजे उन्हें सडक पर बेहोश पड़े देखा गया। उनकी बाइक पास में खड़ी थी और गमछा कुछ दूर पड़ा था।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अनिल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। जांच में पता चला कि प्रेमनगर रजगामार निवासी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसे मारा था।
पुलिस ने कथित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें घायल अनिल को ले जाते हुए देखा जा सकता है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


