Tuesday, July 8, 2025

पंजाब में कांग्रेस MLA सुखपाल खैहरा अरेस्ट:जलालाबाद कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस, गवर्नर से मिलेंगे कांग्रेसी; 8 साल पुराने ड्रग तस्करी केस में पकड़ा

पंजाब में कपूरथला के भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को गुरुवार सुबह साढ़े 5 बजे चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जलालाबाद पुलिस उनके चंडीगढ़ सेक्टर 5 स्थित निवास स्थान पर पहुंची।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस जलालाबाद लेकर पहुंची। उनका मेडिकल कराया गया है और अब उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस वर्करों ने वहां नारेबाजी भी की। वहीं शाम तकरीबन 6 बजे कांग्रेस सीनियर लीडरशिप पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित से मिलने पहुंच रही है।

वहीं गिरफ्तारी के बाद अब कांग्रेस प्रदेश प्रधान सहित अन्य नेता भी समर्थन में आ गए हैं। पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने इसे जंगलराज करार दिया। वहीं पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि सरकार हमेशा नहीं रहती।

पुलिस का कहना है कि उनके खिलाफ ड्रग तस्करी (NDPS एक्ट) का एक पुराना मामला था, जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें अरेस्ट किया गया। जल्द उन्हें जलालाबाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, सुखपाल खैहरा को 2015 के एक पुराने ड्रग केस मामले में जांच चल रही थी। इसमें DIG की अगुआई बनी SIT की रिपोर्ट के आधार पर अब उनकी गिरफ्तारी हुई है। इस SIT में दो SSP भी शामिल रहे हैं। जबकि सुखपाल खैहरा का कहना है कि यह एक झूठा केस था, सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें इस केस में राहत दी है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -