Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Gold-Silver Price Update : सोना-चांदी खरीदारों के लिए राहत’ चांदी ₹9,209 लुढ़की, सोने की कीमतों में भी गिरावट

    June 19, 2026

    CG NEWS : एक ही हादसे में बुझ गए दो घरों के चिराग, बच्चों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर

    June 19, 2026

    छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष पद पर श्री संजय अग्रवाल की नियुक्ति

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » रेप के आरोपियों, हिस्ट्रीशीटर्स को राजस्थान में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम गहलोत ने किया बड़ा ऐलान
    Chhattisgarh

    रेप के आरोपियों, हिस्ट्रीशीटर्स को राजस्थान में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम गहलोत ने किया बड़ा ऐलान

    News EditorBy News EditorAugust 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराध पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य में बलात्कार के आरोपियों और हिस्ट्रीशीटरों को कोई सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी।

    गहलोत ने ट्वीट कर दी फैसले की जानकारी

    सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ‘राज्य सरकार ने फैसला किया है कि बालिकाओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास एवं दुष्कर्म के आरोपियों एवं मनचलों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके लिए मनचलों का भी पुलिस थानों में हिस्ट्रीशीटरों की तरह रिकॉर्ड रखा जाएगा एवं राज्य सरकार/ पुलिस द्वारा जारी किए जाने वाले इनके चरित्र प्रमाण पत्र पर यह अंकित किया जाएगा। ऐसे असमाजिक तत्वों का सामाजिक बहिष्कार करना आवश्यक है।’

    महिला अपराधों को लेकर बीजेपी साध रही निशाना

    गहलोत सरकार ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब बीजेपी राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार पर बार-बार निशाना साध रही है। दरअसल राजस्थान में महिलाओं के साथ अपराध का एक लंबा सिलसिला चल पड़ा है। अभी हाल में 2 अगस्त को भीलवाड़ा में एक बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और शव को कोयला भट्ठी में झोंक दिया गया था।

    सरकार ने घटनाओं को गंभीरता से लिया-गहलोत

    इस जघन्य कृत्य की निंदा करते हुए, अशोक गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार ने भीलवाड़ा और जोधपुर जैसी घटनाओं को बहुत गंभीरता से लिया है और राज्य पुलिस को महिलाओं के खिलाफ अपराध में शामिल लोगों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है।गहलोत ने ट्वीट किया था, ”भीलवाड़ा की जघन्य घटना में पुलिस ने अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है… फास्ट ट्रैक कोर्ट में कम से कम समय में आरोप पत्र पेश कर इन आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दी जाएगी.”

    दरिंदगी किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं-पायलट

    उधर, कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को कहा कि भीलवाड़ा जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ हुई दरिंदगी किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकता। पायलट ने कहा कि यह सरकार, प्रशासन और हम सभी की जिम्मेदारी है कि मामले में आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

    कांग्रेस नेता ने भीलवाड़ा में संवाददाताओं से कहा, ‘भीलवाड़ा जिले में जिस दंरिंदगी से एक नाबालिग बच्ची का बलात्कार हुआ और उसकी हत्या की गई वो किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकता।’’ उन्होंने कहा, ‘मैं समझता हूं आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और हत्या कर दी। उन्होंने मानवता की सीमाओं को लांघा है।’ पायलट मंगलवार को भीलवाडा के कोटडी में मृत नाबालिग लड़की के परिजनों से मुलाकत करने पहुंचे थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Gold-Silver Price Update : सोना-चांदी खरीदारों के लिए राहत’ चांदी ₹9,209 लुढ़की, सोने की कीमतों में भी गिरावट

    June 19, 2026

    CG NEWS : एक ही हादसे में बुझ गए दो घरों के चिराग, बच्चों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर

    June 19, 2026

    छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष पद पर श्री संजय अग्रवाल की नियुक्ति

    June 19, 2026

    पीएम पोषण शक्ति योजना- मुख्य सचिव श्री विकासशील ने दिए निर्देश

    June 19, 2026

    CG NEWS : ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान का शुभारंभ, 23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

    June 19, 2026

    CG News : NEET 2026 अभ्यर्थियों के लिए रेलवे की बड़ी पहल, 10 ट्रेनों में जोड़े गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

    June 19, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    Gold-Silver Price Update : सोना-चांदी खरीदारों के लिए राहत’ चांदी ₹9,209 लुढ़की, सोने की कीमतों में भी गिरावट

    June 19, 2026

    CG NEWS : एक ही हादसे में बुझ गए दो घरों के चिराग, बच्चों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर

    June 19, 2026

    छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष पद पर श्री संजय अग्रवाल की नियुक्ति

    June 19, 2026

    पीएम पोषण शक्ति योजना- मुख्य सचिव श्री विकासशील ने दिए निर्देश

    June 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.