Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : रक्षाबंधन पर शराब पार्टी का आयोजन पड़ा भारी’ बजरंग दल ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

    August 27, 2026

    CG NEWS : एक साथ बुझ गए तीन चिराग’ खाना खाने के बाद 3 बेटियों की मौत, तीसरी ने रास्ते में तोड़ा दम

    August 27, 2026

    महानदी कॉम्प्लेक्स निहारिका में कमल पुष्प पर विराजेंगे भगवान गणपति।

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » श्रीराम के पक्के भक्त थे ‘रामायण’ के ‘रावण’, असल जिंदगी में हर सुबह भगवान से मांगते थे माफी, जानें वजह
    Chhattisgarh

    श्रीराम के पक्के भक्त थे ‘रामायण’ के ‘रावण’, असल जिंदगी में हर सुबह भगवान से मांगते थे माफी, जानें वजह

    News EditorBy News EditorOctober 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रामानंद सागर का सीरियल ‘रामायण’ भारतीय टेलीविजन के इतिहास के सबसे सफल पौराणिक धारावाहिकों में से एक है। इस धारावाहिक में दिवंगत अभिनेता अरविंद त्रिवेदी ने ‘रावण’ का किरदार निभाया था और इस किरदार से खूब शोहरत हासिल की। लंकाधिपति रावण यानी लंकेश का किरदार अरविंद त्रिवेदी ने कुछ ऐसे निभाया कि आज भी रावण का जिक्र होने पर उन्हीं का चेहरा लोगों की आंखों के सामने से गुजर जाता है। वैसे तो ऐसे और भी कई एक्टर हैं, जिन्होंने टीवी शो और फिल्मों में ‘रावण’ का किरदार निभाया है, लेकिन जो बात अरविंद त्रिवेदी में थी, वो किसी और में कहां। उन्होंने अपने अभिनय की ताकत से नकारात्मक छव‍ि को पर्दे पर जीवंत कर दिया था। गुजराती थियेटर से अपने कर‍ियर की शुरुआत करने वाले अरविंद त्रिवेदी को 1986 में दूरदर्शन पर शुरू हुए ‘रामायण’ सीरियल ने देश और दुनिया भर के टीवी दर्शकों का चहेता बना दिया था।

    रावण के किरदार के चलते होता था मानसिक तनाव

    हालांकि, असल जिंदगी में अरविंद त्रिवेदी बिलकुल भी वैसे नहीं थे, जैसा उन्होंने रामायण में किरदार निभाया था। वो असल जिंदगी में प्रभु श्रीराम के बहुत बड़े भक्त थे। अरविंद त्रिवेदी का जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में हुआ। रामायण में अपने किरदार के चलते एक्टर को शूटिंग के वक्त कई दफा भगवान राम को अपशब्द कहने पड़ते थे। अपने किरदार के चलते उन्हें थोड़ा मानसिक तनाव भी होता था, इसके लिए वो भगवान राम से रोज माफी भी मांगते थे। अभिनेता ने खुद ही इस बात का खुलासा, कई टीवी इंटरव्यू में किया था।

    रावण का किरदार निभाकर अमर हो गए अरविंद त्रिवेदी

    एक ओर जहां इस सीरियल से एक्टर अरुण गोविल को राम और दीपिका चिखलिया को माता सीता के रूप में लोकप्रियता मिली, तो वहीं एक्टर अरविंद त्रिवेदी को भी रावण के रूप में खूब सराहा गया। इसमें उनके बोला गया एक-एक संवाद सदा के लिए अमर हो गया। रामायण के जरिए उन्होंने दर्शकों के मन पर अपने अभिनय की ऐसी छाप छोड़ी कि आज भी लोग रावण के किरदार में उन्हें ही देखते हैं। उनकी बॉडी लैंग्वेज, बुलंद आवाज और हंसने का तरीका बेहद शानदार था।

    6 अक्टूबर 2021 को हो गया था निधन

    कोरोना काल में जब दोबारा रामायण टीवी पर टेलीकास्ट किया गया तो एक बार फिर दर्शकों के बीच अरविंद त्रिवेदी की हंसी गूंज उठी। हालांकि, 6 अक्टूबर 2021 को अरविंद त्रिवेदी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने 83 साल की उम्र में अंतिम सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपने करियर के दौरान सैकड़ों फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया, लेकिन सबसे लोकप्रिय उनका किरदार ‘रावण’ का ही रहा। उन्होंने राजनीति में भी अपना हुनर दिखाया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : रक्षाबंधन पर शराब पार्टी का आयोजन पड़ा भारी’ बजरंग दल ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

    August 27, 2026

    CG NEWS : एक साथ बुझ गए तीन चिराग’ खाना खाने के बाद 3 बेटियों की मौत, तीसरी ने रास्ते में तोड़ा दम

    August 27, 2026

    महानदी कॉम्प्लेक्स निहारिका में कमल पुष्प पर विराजेंगे भगवान गणपति।

    August 27, 2026

    BREAKING NEWS : नेपाल में कुदरत का कहर’ भीषण बाढ़ से 162 लोगों की मौत, सैकड़ों अब भी लापता

    August 27, 2026

    जांजगीर-चांपा पुलिस की अभिनव पहल — गांव से शहर तक गूंजेगा साइबर सुरक्षा का संदेश

    August 27, 2026

    * धारदार हथियार लहराकर आने- जाने वाले लोगों को डराने वाले 02 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    August 27, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG NEWS : रक्षाबंधन पर शराब पार्टी का आयोजन पड़ा भारी’ बजरंग दल ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

    August 27, 2026

    CG NEWS : एक साथ बुझ गए तीन चिराग’ खाना खाने के बाद 3 बेटियों की मौत, तीसरी ने रास्ते में तोड़ा दम

    August 27, 2026

    महानदी कॉम्प्लेक्स निहारिका में कमल पुष्प पर विराजेंगे भगवान गणपति।

    August 27, 2026

    BREAKING NEWS : नेपाल में कुदरत का कहर’ भीषण बाढ़ से 162 लोगों की मौत, सैकड़ों अब भी लापता

    August 27, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.