Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NEET UG Re-exam 2026 : पेपर लीक के बाद बड़ा एक्शन, NEET परीक्षा में हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था लागू

    June 20, 2026

    मौसम ने ली करवट: बारिश से राहत, मानसून की सुस्ती से खेती पर असर

    June 20, 2026

    * जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : आदतन गुंडा बदमाश राकेश यादव के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही करने के लिए अनुशंसा

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » पुलिस विभाग में फेरबदल:9 थाना प्रभारी और एसआई समेत 19 अफसरों का ट्रांसफर, पांच टीआई रिलीव किए गए
    Chhattisgarh

    पुलिस विभाग में फेरबदल:9 थाना प्रभारी और एसआई समेत 19 अफसरों का ट्रांसफर, पांच टीआई रिलीव किए गए

    News EditorBy News EditorAugust 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विधानसभा चुनाव के चलते हुए तबादलों के बाद अब थानेदारों को दूसरे जिलों में रवानगी दी जा रही है। उनकी जगह दूसरे जिले से आए टीआई और सब इंस्पेक्टर की पोस्टिंग की जा रही है। बिलासपुर एसपी संतोष कुमार सिंह ने भी पांच थानेदार और सब इंस्पेक्टर को रिलीव कर दिया है। इसके साथ ही 9 थानेदार सहित 19 सब इंस्पेक्टर का जिला लेवल पर पदस्थापना के साथ ही तबादला आदेश भी जारी किया है।

    7 थानों के प्रभारी बदल दिए गए है और कई थानों में पुलिस लाइन से एसआई भेजे गए हैं। सिविल लाइन टीआई परिवेश तिवारी को बलौदाबाजार के लिए रिलीव करने के साथ ही कोतवाली टीआई प्रदीप आर्य को सिविल लाइन थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही बिल्हा टीआई देवेश सिंह राठौर को रतनपुर भेजा गया है। इसी तरह पुलिस की सायबर क्राइम एंड एंट्री क्राइम यूनिट (ACCU) प्रभारी, सिटी कोतवाली, सिरगिट्टी, कोनी, कोटा, बिल्हा, रतनपुर थाने के प्रभारी बदले गए हैं।

    एसपी ने जारी किया ट्रांसफर आदेश।

    इन थानों में किया गया फेरबदल और पोस्टिंग
    एसपी संतोष कुमार सिंह ने कोटा टीआई उत्तम साहू को सिटी कोतवाली, नवीन देवांगन को ट्रैफिक से सिरगिट्टी, पौरुष पुर्रे को सिरगिट्टी से कोनी, टीआई तोपसिंह नवरंग को पुलिस लाइन से कोटा, सईद अख्तर को ट्रैफिक से बिल्हा थाना प्रभारी, देवेश सिंह राठौर को बिल्हा से रतनपुर, लक्ष्मी चौहान को पुलिस लाइन से ट्रैफिक थाना, अनिल अग्रवाल को ट्रैफिक थाना, एसआई कृष्णा साहू को पुलिस लाइन से एसीसीयू प्रभारी, विष्णु यादव को लाइन से मल्हार सहायता केंद्र का प्रभारी बनाकर भेजा है। इसी तरह एसआई भावेश शेंडे को लाइन से सिविल लाइन, चंदन मरकाम को सिटी कोतवाली, हेमंत चंद्राकर को तखतपुर, श्रवण टंडन को तारबाहर, ओंकारधर दीवान को कोटा, सुजान जगत को मस्तूरी, कमलेश कुमार बंजारे को रतनपुर, भुनेश्वर तिवारी को कोनी, गजलाल चंद्राकर को बिल्हा, व्यासनारायण बनाफर को सरकंडा भेजा गया है।

    परिवेश, सागर, प्रसाद सहित 5 को किया गया रिलीव
    एसपी संतोष कुमार सिंह ने दूसरे जिले ट्रांसफर पर गए दो इंस्पेक्टर सहित 5 पुलिस अधिकारियों को रिलीव भी कर दिया है। इसमें परिवेश तिवारी को बलौदाबाजार, धर्मेन्द्र वैष्णव खैरागढ़, सागर पाठक को जांजगीर-चाम्पा, प्रसाद सिन्हा को बलरामपुर, अजय वारे को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के लिए रिलीव कर दिया गया है। बता दें कि हाल ही में पुलिस मुख्यालय ने इनका तबादला आदेश जारी किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    NEET UG Re-exam 2026 : पेपर लीक के बाद बड़ा एक्शन, NEET परीक्षा में हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था लागू

    June 20, 2026

    मौसम ने ली करवट: बारिश से राहत, मानसून की सुस्ती से खेती पर असर

    June 20, 2026

    * जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : आदतन गुंडा बदमाश राकेश यादव के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही करने के लिए अनुशंसा

    June 20, 2026

    सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने यातायात जांजगीर चांपा पुलिस की अभिनव पहल

    June 20, 2026

    प्रबुद्धजन सम्मेलन में गूंजा मोदी सरकार के 12 वर्षों के विकास, सुशासन और विकसित भारत का संकल्प

    June 20, 2026

    बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा

    June 20, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    NEET UG Re-exam 2026 : पेपर लीक के बाद बड़ा एक्शन, NEET परीक्षा में हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था लागू

    June 20, 2026

    मौसम ने ली करवट: बारिश से राहत, मानसून की सुस्ती से खेती पर असर

    June 20, 2026

    * जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : आदतन गुंडा बदमाश राकेश यादव के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही करने के लिए अनुशंसा

    June 20, 2026

    सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने यातायात जांजगीर चांपा पुलिस की अभिनव पहल

    June 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.