Wednesday, March 12, 2025

सक्ति पुलिस की अपील: होली शांति और सुरक्षा के साथ मनाएं

सक्ति। होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए सक्ति पुलिस ने लोगों से कुछ जरूरी नियमों का पालन करने की अपील की है।

जरूरी निर्देश:
🔹 अभद्र भाषा और अश्लील गाने बजाने से बचें।
🔹 बिना अनुमति के किसी को जबरन रंग न लगाएं।
🔹 महिलाओं का सम्मान करें और शालीनता बनाए रखें।
🔹 हरे-भरे पेड़ न काटें और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं।
🔹 नशे की हालत में वाहन न चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
🔹 मुखौटा पहनना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
🔹 साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखें और धार्मिक स्थलों पर जबरन रंग न डालें।
🔹 परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ध्वनि यंत्रों की आवाज कम रखें।
🔹 यात्रा करने वालों पर जबरन रंग या गुलाल न डालें।
🔹 सड़क पर लकड़ी, पत्थर या अन्य अवरोधक न रखें, इससे दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -