कोरबा 26 जुलाई 2025-हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम के आवासीय कॉलोनी स्थित रविंद्र सांस्कृतिक भवन में संकल्प महिला मंडल (सीनियर क्लब) द्वारा हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी की प्रथम महिला श्रीमती प्रभा कटियार रहीं। तीज उत्सव में हरियाली क्वीन काजल पहवा चुनी गईं। जबकि श्रीतमा पाल द्वितीय स्थान व सुनीता तिवारी को तृतीय स्थान मिला। कार्यक्रम का सफल आयोजन संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष रूबी श्रीवास्तव मार्गदर्शन में महिला मंडल के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण महिला मंडल की सचिव संगीता कोरम ने दिया। सांस्कृतिक सचिव स्वाति जैन एवं दीक्षा गुप्ता की समिति द्वारा‘‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे“ की थीम पर नृत्य नाटिका की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी की प्रथम महिला श्रीमती प्रभा कटियार ने अपने उद्बोधन में हरियाली तीज उत्सव की मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने अपने हाथों से संकल्प महिला मंडल के नवीन प्रतीक चिह्न का अनावरण किया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन वित्त सचिव हर्षिता श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संकल्प महिला मंडल की उपाध्यक्ष प्रियंका पाटले, अभिलाषा गुप्ता, मिनती स्वेन, मनीषा पांडे, कविता पंड्या और अनुराधा राव, सह-सचिव माधुरी जायसवाल व मंजूषा बरडिया, क्रीड़ा-सचिव दिव्या देवांगन व कविता पटेल का विशेष योगदान रहा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


