पुलिस अधीक्षक जांजगीर – चाम्पा के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सारागांव पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही किया गया जिसमें आरोपी नाथु राम बरेठ उम्र 50 साल निवासी देवरी थाना सारागांव के कब्जे से 36 पाव देशी प्लेन शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त एक मोटर सायकल तथा आरोपी अभिषेक रत्नाकर उम्र 20 साल निवासी डबरीपारा सारागांव के कब्जे से 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जुमला किमती 3100/ रूपया बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अलग-अलग अपराध धारा 34 (2) भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुभाष चौबे थाना प्रभारी सारागांव का सराहनीय योगदान रहा।



