Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    High Court’ ने निजता के अधिकार को दी प्राथमिकता, RTI के दुरुपयोग पर सुनाया बड़ा फैसला

    August 5, 2026

    CG NEWS : लोक कलाकारों को मिलेगा सालाना आर्थिक संबल, 12 से 24 हजार रुपये की सहायता के लिए आवेदन शुरू

    August 5, 2026

    जंतर-मंतर पर Rahul Gandhi’ का केंद्र सरकार पर हमला, प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्रवाई पर उठाए सवाल

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 6
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सऊदी अरब ने भारत समेत 14 देशों के लिए बंद किए अपने द्वार, क्यों लगाया है वीजा पर ये अस्थायी प्रतिबंध?
    Featured

    सऊदी अरब ने भारत समेत 14 देशों के लिए बंद किए अपने द्वार, क्यों लगाया है वीजा पर ये अस्थायी प्रतिबंध?

    News EditorBy News EditorApril 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भारत समेत 14 देशों के लिए सऊदी अरब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सऊदी अरब ने उमराह, बिजनेस और फैमिली विजिट के वीजा को लेकर 14 देशों के लोगों के लिए अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है, ये प्रतिबंध जून 2025 के मध्य तक रहेगा यानी कि हज सीजन तक। रिपोर्ट में कहा गया कि यह फैसला हज के दौरान लोगों की सेफ्टी और ओवरक्राउडिंग को लेकर लिया गया है। यह वीजा प्रतिबंध सऊदी अरब द्वारा एक साल के मल्टीपल वीजा को अनिश्चित काल के लिए सस्पेंड करने और इन 14 देशों से यात्रा को फरवरी 2025 में 30 दिनों के लिए वैलिड सिंगल एंट्री वीजा तक सीमित करने के बाद आया है।

    किस-किस देश के लोग नहीं जा सकेंगे?

    सऊदी अधिकारियों ने उमराह वीजा जारी करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल 2025 तय की है, यानी कि 13 अप्रैल तक हज जाने वालों को रजिस्ट्रेशन कराने का मौका दिया गया है। इसके बाद हज यात्रा खत्म होने तक इन 14 देशों के नागरिकों को इस प्रकार के कोई नए वीजा नहीं दिए जाएंगे। इस वीजा सस्पेंशन से प्रभावित देशों में कुल 14 देश हैं जिनमें अल्जीरिया, मिस्र, बांग्लादेश, इथोपिया, इंडोनेशिया, इराक, भारत, जॉर्डन, मोरक्को, नाइजीरिया, पाकिस्तान, सूडान, ट्यूनीषिया और यमन शामिल हैं।

    क्यों लेना पड़ा ऐसा फैसला?

    आगे रिपोर्ट में कहा गया कि भारत समेत अन्य लिस्टेड इन देशों से कुछ लोग उमराह या विजिट वीजा पर सऊदी अरब में पहुंच चुके हैं और आधिकारिक चैनल के जरिए रजिस्ट्रेशन किए बिना हज करने के लिए तय समय से अधिक समय तक रुके हुए हैं, जिससे परेशान होकर सऊदी अरब ने ये फैसला लिया है। सऊदी अरब के अधिकारियों ने ऐसे लोगों को चेतावनी भी दी है कि बिना परमिशन के हज करने वाले या परमिटेड पीरिएड से अधिक समय तक रुकने वाले लोगों पर 5 साल तक बैन लग सकता है।

    जानकारी दे दें कि सऊदी अरब ने 2024 में हज के दौरान हुई 1200 से अधिक लोगों की मौतों के लिए बिना रजिस्ट्रेशन आए लोगों की भीड़ और भीषण गर्मी को जिम्मेदार बनाया था। कहा गया था कि इन बिना रजिस्ट्रेशन तीर्थयात्रियों तक अक्सर आवास, परिवहन और स्वास्थ्य सेवा जैसी जरूरी सुविधाएं नहीं पहुंच पाती, जिससे जोखिम और रसद संबंधी कठिनाइयां और भी बदहाल हो जाती हैं।

    सऊदी हज और उमराह मंत्रालय के अनुसार, यह फैसला एक सुरक्षित और बेहतर संगठित तीर्थयात्रियों की गारंटी देने के लिए तार्किक प्रतिक्रिया है और इसका राजनायिक चिंताओं से कोई लेना-देना नहीं है।

    लिस्ट में क्यों है भारत?

    सऊदी अरब में भारत के कुछ नागरिकों द्वारा अनधिकृत रूप से हज करने की कोशिश करने के कारण वीजा दुरुपयोग करने के मामले दर्ज हैं। ऐसे में सऊदी अरब ने ओवर क्राउडिंग समस्या से निजात पाने के लिए भारत के नागरिकों पर भी यह बैन लगाया है, जिससे इस समस्या को कम किया जा सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    High Court’ ने निजता के अधिकार को दी प्राथमिकता, RTI के दुरुपयोग पर सुनाया बड़ा फैसला

    August 5, 2026

    CG NEWS : लोक कलाकारों को मिलेगा सालाना आर्थिक संबल, 12 से 24 हजार रुपये की सहायता के लिए आवेदन शुरू

    August 5, 2026

    जंतर-मंतर पर Rahul Gandhi’ का केंद्र सरकार पर हमला, प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्रवाई पर उठाए सवाल

    August 5, 2026

    भारत सरकार की सख्ती का असर’ Meta ने चाइल्ड पोर्न और डीपफेक कंटेंट मामले में स्वीकार की चूक, मांगी माफी

    August 5, 2026

    Korba Murder Case : फिल्म को लेकर शुरू हुआ झगड़ा बना हत्या की वजह, पत्नी की जान लेने वाले पति को आजीवन कारावास

    August 5, 2026

    नगरदा वॉटरफॉल में दर्दनाक हादसा, चट्टान से फिसलकर कोरबा के युवक की मौत

    August 5, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    High Court’ ने निजता के अधिकार को दी प्राथमिकता, RTI के दुरुपयोग पर सुनाया बड़ा फैसला

    August 5, 2026

    CG NEWS : लोक कलाकारों को मिलेगा सालाना आर्थिक संबल, 12 से 24 हजार रुपये की सहायता के लिए आवेदन शुरू

    August 5, 2026

    जंतर-मंतर पर Rahul Gandhi’ का केंद्र सरकार पर हमला, प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्रवाई पर उठाए सवाल

    August 5, 2026

    भारत सरकार की सख्ती का असर’ Meta ने चाइल्ड पोर्न और डीपफेक कंटेंट मामले में स्वीकार की चूक, मांगी माफी

    August 5, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.