Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खुशियां मातम में बदलीं: शादी में जा रहे 3 युवकों की हादसे में जान गई

    June 20, 2026

    CG News : जमीन कब्जे को लेकर हंगामा, गांव में पुलिस बल तैनात

    June 20, 2026

    राष्ट्रीय एकता शिविर में ग्राम बिंझरा की श्रद्धा पटेल ने बढ़ाया जिले का गौरव

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सीमा बोली-जय श्री राम तो पाकिस्तान से मिली खुली धमकी, कहा- वापस लौटी तो कत्ल कर देंगे
    Chhattisgarh

    सीमा बोली-जय श्री राम तो पाकिस्तान से मिली खुली धमकी, कहा- वापस लौटी तो कत्ल कर देंगे

    News EditorBy News EditorAugust 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पाकिस्तान के लोगों ने सीमा हैदर को जान से मारने की धमकी दी है और कहा है कि सीमा के लिए अब पाकिस्तान में कोई जगह नहीं है. सीमा तो खुलेआम डेथ थ्रेट देने वाले पाकिस्तानियों ने कहा कि उसने मुसलमानों और उनके मज़हब का अपमान किया है. इन पाकिस्तानी लड़कों ने आगे कहा कि सीमा ने अपना हिन्दू मजहब कर लिया है, अगर हमारे मुल्क में आ जाए, तो हम उसका कत्ल कर देंगे. गुस्साए पाकिस्तानी लोगों ने सीमा के राम नाम के जयकारे लगाने पर भी ऐतराज किया.

    पाकिस्तानियों ने दावा किया कि सीमा का कोई किरदार नहीं है और ISI ऐसे एजेंट नहीं रखती. इस तरह की बदकिरदार औरतें जो एक गेम के पीछे एक लोफर बंदे के पीछे भाग जाती हैं, आपका क्या ख्याल है कि पाकिस्तान कोई इस तरह के बंदे रखता है, इस तरह कोई एजेंट होते हैं! कई पाकिस्तानियों ने कहा कि उसको पाकिस्तान में रखना ही नहीं है. बल्कि उसका कत्ल कर देना है. पाकिस्तानी आवाम ने सीमा के ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ का नारा लगाने पर भी कड़ा ऐतराज जताया.

    सीमा ने अपने पहले पति गुलाम हैदर को उनके आरोपों पर करारा जवाब दिया. ज़ी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में सीमा ने दावा किया कि अब वो हिन्दू हैं और मरते दम तक हिन्दुस्तान में ही रहना चाहती हैं. पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारत जिन्दाबाद के नारे पर सीमा ने गुलाम हैदर के आरोपों पर जवाब देते हुए साफ किया कि उनकी वफादारी आखिरी सांस तक भारत के साथ है.

    सीमा ने कहा कि ‘जय भारत, जो भी मैं नारे लगाती हूं मन से लगाती हूं और एक बार चांस मौका दिया जाए, तो देखें मेरी मोहब्बत, जब तक जिंदा हूं, आखिरी सांस तक इस देश से वफादारी करूंगी, ये मैं कसम खाती हूं.’ सीमा हैदर ने दावा किया वो जलील होकर पाकिस्तान से भारत आईं और यहां जितना उन्हें सम्मान मिला वो पाकिस्तान में कभी नहीं मिला.

    सीमा ने कहा कि जो इंसान तंग होकर, जलील होकर एक जगह से चला आए, तो मोहब्बत शायद रहती नहीं है और मुझे यहां इज्जत और सम्मान मिला है तो उसकी तो कोई बात ही नहीं, मैं जितने भी नारे लगाऊं शायद वो मेरे लिए कम होंगे, जितनी मैं भारत माता की जय करूं, वो कम होगीं. सीमा हैदर ने इस दौरान पाकिस्तान की सच्चाई भी बयान की. सीमा ने दावा किया कि पाकिस्तान में महिलाओं की हालत तो बेहद ही खराब है. सीमा ने बताया कि महिलाओं को फोन भी उनके शौहर की इजाजत पर ही रखने दिया जाता है. सीमा ने बताया कि वहां एयरपोर्ट पर कुछ रिश्वतखोर पाकिस्तानियों ने उनके पैसे भी छीन लिए थे.

    सीमा ने दावा किया कि गुलाम हैदर से उसका तलाक हो चुका है लिहाजा वो किसी से भी शादी करने के लिए आजाद थी और अब गुलाम हैदर उसे बेवजह परेशान कर रहा है. सीमा ने इस दौरान गुलाम हैदर के बच्चों को पाकिस्तान भेजने की मांग को भी खारिज कर दिया. सीमा ने दावा किया कि गुलाम हैदर ने कभी भी उसके बच्चों को ना तो प्यार दिया और ना ही उनके लिए कुछ किया. सीमा के मुताबिक जब उसके बच्चे छोटे थे तभी गुलाम हैदर सऊदी अरब चला गया था जिसके बाद से उसने कभी भी ना तो उस पर ध्यान दिया और ना ही उसके बच्चों पर. सीमा ने गुलाम को बच्चे सौंपने से साफ इनकार कर दिया.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    खुशियां मातम में बदलीं: शादी में जा रहे 3 युवकों की हादसे में जान गई

    June 20, 2026

    CG News : जमीन कब्जे को लेकर हंगामा, गांव में पुलिस बल तैनात

    June 20, 2026

    राष्ट्रीय एकता शिविर में ग्राम बिंझरा की श्रद्धा पटेल ने बढ़ाया जिले का गौरव

    June 20, 2026

    44वीं बार रक्तदान किया रामायण सिंह मंझवार ने

    June 20, 2026

    जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होगा सामूहिक योग साधना का भव्य आयोजन

    June 20, 2026

    NEET UG Re-exam 2026 : पेपर लीक के बाद बड़ा एक्शन, NEET परीक्षा में हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था लागू

    June 20, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    खुशियां मातम में बदलीं: शादी में जा रहे 3 युवकों की हादसे में जान गई

    June 20, 2026

    CG News : जमीन कब्जे को लेकर हंगामा, गांव में पुलिस बल तैनात

    June 20, 2026

    राष्ट्रीय एकता शिविर में ग्राम बिंझरा की श्रद्धा पटेल ने बढ़ाया जिले का गौरव

    June 20, 2026

    44वीं बार रक्तदान किया रामायण सिंह मंझवार ने

    June 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.