Wednesday, July 16, 2025

CG Crime News : शिक्षक कॉलोनी में चाकूबाजी, हत्या से फैली सनसनी

दुर्ग : दुर्ग जिले में रविवार शाम को एक युवक को चाकू से वारकर मार डाला, जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। घायल की पत्नी ललिता शर्मा ने बजरंग दल के पदाधिकारी और उसके साथियों पर हमला कराने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि पुलिस ने भी हमें थाने से भगाया। मामला दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षक कालोनी वार्ड 7 में हत्या आकाश शर्मा की हुई है। वहीं विशाल शर्मा की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल से श्री शंकराचार्य अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल विशाल शर्मा की पत्नी ललिता शर्मा ने बताया कि राकेश तिवारी और उसके साथी रविवार देर शाम शिक्षक कॉलोनी पहुंचे। वहां आकाश और विशाल पर चाकू से हमला कर दिया। आकाश शर्मा मौके पर ढेर होकर गिर गया। वहीं विशाल खून से लथपथ तड़प रहा था।

घायल की पत्नी ने आरोप लगाया कि मर्डर में राकेश तिवारी, सत्तू देवार, रानी साहू और उसके साथियों का हाथ है। राकेश तिवारी और उसके लोगों ने शनिवार रात को भी पति विशाल पर हमला किया था। दुर्ग कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो राकेश तिवारी अपने साथियों के साथ पहले से वहां बैठा था। उसे देखकर वह लोग घबरा गए।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -