मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12.02.2025 को शाम मृतक दीपेश बर्मन निवासी मोहतरा द्वारा अपने साथियों के साथ शिवरीनारायण मेला देखने आया था करीबन रात्रि 08:30 बजे चौपाटी महिला गार्डन मेला परिसर शिवरीनारायण के पास अपने दोस्त के पास आपस में बातचीत कर रहे थे इसी दौरान 02 आरोपी सहित 11 विधि विरुद्ध संघर्षरत बाल अपचारियों द्वारा एक राय होकर मामूली बात को लेकर वाद विवाद हो गए जिसे आरोपियों एवं उनके साथियों द्वारा मृतक एवं उनके साथियों को अश्लील गाली गलौच करने लगे जिसे मृतक एवं उनके साथियो के द्वारा गाली गलौच देने से मना किये तो आरोपियों द्वारा तुम लोग हम लोगो को मना करने बाले कौन होते हो कहकर एक राय होकर गाली गलौच करते हुए बेल्ट हाथ मुक्का से ताबड तोड मारपीट करने लगे इसी बीच आरोपियों द्वारा अपने अन्य नाबालिग साथियों को बुला लिया और मृतक को चाकू से जान से मारने की नियत से प्राणघातक हमला किये जिससे मृतक को गंभीर चोट आये। मृतक के भाई को घटना के संबंध में सूचना मिला तो तत्काल घटना स्थल पहुंचा और बीच बचाव करने लगे तो उसे भी सभी आरोपियों द्वारा गाली गलौच करते हुए मारपीट किया कुछ देर बाद आरोपियों द्वारा वहां से भाग गया।
⏩ मृतक के भाई व उसके साथियों द्वारा मृतक दीपेश बर्मन को ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल खरीद ले गये डॉक्टर द्वारा चेक करने पर मृत्यु होना बताया। जिसकी सूचना शिवरीनारायण पुलिस को मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में तात्कालिक थाना प्रभारी द्वारा दल बल के साथ अस्पताल पहुंचा और मर्ग पंचनामा कार्यवाही कर, आरोपियों के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर 11 विधि विरुद्ध संघर्षरत बाल अपचारी को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा एवं 02 आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 13.02.2025 को न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा जा चुका है।
⏩ प्रकरण में शामिल 01 विधि से संघर्षरत बाल अपचारी जो घटना घटित कर फरार हो गया था जिसकी लगातार पातासाजी की जा रही थी, विवेचना क्रम में मुखबिर सूचना पर से पकड़ा जिसको किशोर न्यायालय पेश उपरांत बाल संप्रेक्षण कोरबा भेजा गया।
⏩ निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण, प्रधान आरक्षक विजय निराला, आरक्षक श्रीकांत सिंह, महेश राज का सराहनीय योगदान रहा


