Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Bisleri Water News : बिसलेरी बोतलबंद पानी पर बड़ा सवाल, जांच में मिला खतरनाक बैक्टीरिया’ बिक्री रोकने का आदेश

    November 29, 2026

    ट्रेलर वाहन से लूट कारित करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

    November 29, 2026

    अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे लगभग 25 क्विंटल लोहे का स्क्रैप एवं अन्य सामान सहित बोलेरो पिकअप वाहन जप्त

    November 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » चेन्नई में शुभमन गिल के बल्ले का हल्ला, धमाकेदार शतक से तोड़ा विराट; बाबर और रूट का बड़ा रिकॉर्ड
    Chhattisgarh

    चेन्नई में शुभमन गिल के बल्ले का हल्ला, धमाकेदार शतक से तोड़ा विराट; बाबर और रूट का बड़ा रिकॉर्ड

    News EditorBy News EditorSeptember 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Shubman Gill Century: चेन्नई टेस्ट में तीसरे दिन शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोला। गिल ने भारत की दूसरी पारी के दौरान बांग्लादेश के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और ऋषभ पंत के साथ मिलकर 167 रनों की शानदार साझेदारी की। पंत 109 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके तुरंत बाद ही शुभमन गिल ने धमाकेदार शतक जड़ दिया। गिल ने 9 चौके और 3 छ्क्कों की मदद से 161 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। ये उनके टेस्ट करियर का 5वां शतक है और साल 2024 का तीसरा टेस्ट शतक। यही नहीं, साल 2022 के बाद से उनके बल्ले से निकला ये 12वां इंटरनेशनल शतक है। इस तरह वह 2022 के बाद से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने बाबर आजम, विराट कोहली और जो रूट को पछाड़ा।

    शुभमन गिल की टेस्ट की पिछली 4 दूसरी पारी- 104, 91 52* और 100*।

    सबसे ज्यादा शतक (साल 2022 से)

    • 12 बार – शुभमन गिल*
    • 11 बार – बाबर आजम
    • 11 बार – जो रूट
    • 10 बार – विराट कोहली

    शुभमन गिल भारत के लिए टेस्ट में 5वां शतक लगाने वाले 8वें सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बने। इस मामलें में गिल ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। गिल ने 25 साल, 13 दिन की उम्र में 5वां टेस्ट शतक ठोका जबकि विराट कोहली के बल्ले से 5वां टेस्ट शतक 25 साल, 43 दिन की उम्र में आया था।

    भारत के लिए सबसे कम उम्र में 5वां टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी

    • 19 साल, 282 दिन – सचिन तेंदुलकर
    • 22 साल, 218 दिन – रवि शास्त्री
    • 23 साल, 242 दिन – दिलीप वेंगसरकर
    • 24 साल, 3 दिन – मोहम्मद अजहरुद्दीन
    • 24 साल, 73 दिन – मंसूर अली खान पटौदी
    • 24 साल, 270 दिन – ऋषभ पंत
    • 24 साल, 331 दिन – सुनील गावस्कर
    • 25 साल, 13 दिन – शुभमन गिल*
    • 25 साल, 43 दिन – विराट कोहली

    इस शतक की बदौलत गिल अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मयंक अग्रवाल, ऋषभ पंत और विराट कोहली को पछाड़ा। WTC में भारत के लिए सबसे ज्यादा 9 शतक कप्तान रोहित शर्मा ने जड़े हैं।

    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक

    • 9 – रोहित शर्मा (56 पारी)
    • 5 – शुभमन गिल (48 पारी)*
    • 4 – मयंक अग्रवाल (33 पारी)
    • 4 – ऋषभ पंत (43 पारी)
    • 4 – विराट कोहली (62 पारी)

    भारत ने अपनी दूसरी पारी 287/4 रन के स्कोर पर घोषित की। इस तरह भारत ने बांग्लादेश को जीत के लिए 514 रनों का बड़ा टारगेट दिया। शुभमन गिल 119 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि केएल राहुल 22 रन बनाकर नाबाद। पंत ने 109 रनों का योगदान दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Bisleri Water News : बिसलेरी बोतलबंद पानी पर बड़ा सवाल, जांच में मिला खतरनाक बैक्टीरिया’ बिक्री रोकने का आदेश

    November 29, 2026

    ट्रेलर वाहन से लूट कारित करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

    November 29, 2026

    अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे लगभग 25 क्विंटल लोहे का स्क्रैप एवं अन्य सामान सहित बोलेरो पिकअप वाहन जप्त

    November 29, 2026

    CG News : विधायक तुलेश्वर मरकाम की गाड़ी पर अचानक पथराव, हमले के बाद इलाके में मचा हड़कंप

    November 29, 2026

    CG Naxal News : कांकेर में माओवादी नेटवर्क बनाने की कोशिश नाकाम, 8 लाख का इनामी चंदर समेत 5 गिरफ्तार

    November 29, 2026

    CG Nikay Chunav 2026 : दिसंबर में हो सकते हैं छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव, अरुण साव ने दिए संकेत

    November 29, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    Bisleri Water News : बिसलेरी बोतलबंद पानी पर बड़ा सवाल, जांच में मिला खतरनाक बैक्टीरिया’ बिक्री रोकने का आदेश

    November 29, 2026

    ट्रेलर वाहन से लूट कारित करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

    November 29, 2026

    अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे लगभग 25 क्विंटल लोहे का स्क्रैप एवं अन्य सामान सहित बोलेरो पिकअप वाहन जप्त

    November 29, 2026

    CG News : विधायक तुलेश्वर मरकाम की गाड़ी पर अचानक पथराव, हमले के बाद इलाके में मचा हड़कंप

    November 29, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.