जांजगीर-चांपा 08 सितम्बर 2023/ कुटुम्ब न्यायालय जांजगीर में स्टेनोग्राफर एवं सहायक ग्रेड-3 संवर्ग के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु 10 सितम्बर दिन रविवार को प्रातः 10.30 बजे से जिला न्यायालय जांजगीर में कौशल परीक्षा का आयोजन किया जावेगा। कौशल परीक्षा हेतु पात्रता रखने वाले आवेदकों के नाम एवं रोल नम्बर सहित सूची जिला न्यायालय जांजगीर के अधिकृत वेबसाईट https://districts.ecourts.gov.in/janjgir में अपलोड किया गया है। कौशल परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी आवेदकों को निर्देशित किया गया है कि जो प्रवेश पत्र लिखित परीक्षा हेतु डाउनलोड किया गया था उक्त प्रवेशपत्र को ही कौशल परीक्षा हेतु मान्य किया गया है। इसके साथ ही आवेदकगण को उक्त प्रवेशपत्र सहित संलग्न सभी दस्तावेजों की मूलप्रति के साथ उपस्थित होने कहा गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




