Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Tribal Land : जमीन रजिस्ट्री कराने वालों के लिए जरूरी खबर, आदिवासी भूमि के कागजात अब होंगे बारीकी से जांच

    September 11, 2026

    CG Crime News : कार से टक्कर के बाद विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक की पिटाई कर चेन लूटे आरोपी

    September 11, 2026

    नशे में रेसिंग! तेज रफ्तार बोलेरो मंदिर की बाउंड्री वॉल से टकराई, चालक बाल-बाल बचा

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Somwar Ke Upay: सोमवार और आर्द्रा नक्षत्र के शुभ संयोग पर जरूर करें ये उपाय, दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ेगा कारोबार
    Featured

    Somwar Ke Upay: सोमवार और आर्द्रा नक्षत्र के शुभ संयोग पर जरूर करें ये उपाय, दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ेगा कारोबार

    News EditorBy News EditorDecember 16, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Somwar Upay: सोमवार से पौष का महीना आरंभ हो रहा है। सनातन विक्रम संवत के अनुसार पौष वर्ष का दसवां महीना होता है। पौष महीने के दौरान सूर्य की उपासना का भी बड़ा महत्व है। वहीं सोमवार को आर्द्रा नक्षत्र देर रात 1 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। आर्द्रा नक्षत्र और सोमवार के शुभ संयोग में इन विशेष उपायों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए  जानते हैं कि सोमवार को किन उपायों को करना फलदायी रहेगा।

    सोमवार और आर्द्रा नक्षत्र के संयोग में करें ये उपाय

    – अगर आप विदेश में अपने नये बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, लेकिन आपको सही मौका नहीं मिल पा रहा है तो इसके लिए सोमवार के दिन आपको राहु स्तुति का पाठ करना चाहिए । राहु की स्तुति इस प्रकार है-अर्धकायं महावीर्यं चन्द्रादित्य विमर्दनम्। सिहिंका गर्भ सम्भूतं तं राहुः प्रणमाम्यहम।। इस प्रकार यथाशक्ति, यानि जितनी आपकी शक्ति हो, जितनी आपकी श्रद्धा हो, उतनी बार आपको इस राहु स्तुति का पाठ करना चाहिए।

    – अगर आप अपने दांपत्य जीवन को सुखी बनाये रखना चाहते हैं तो इसके लिए सोमवार के दिन आपको आर्द्रा नक्षत्र के अधिपति देवता भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए। सोमवार के दिन आपको शिव मंदिर जाकर, जल में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए और साथ ही भगवान से अपने सुखी दांपत्य जीवन के लिए आपको प्रार्थना करनी चाहिए।

    – अगर आपके घर की सुख-समृद्धि को किसी की नजर लग गई है तो घर से नजर को हटाने के लिए सोमवार के दिन आपको शीशम के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाना चाहिए और दो मिनट के लिए हाथ जोड़कर पेड़ को नमस्कार करना चाहिए।

    – अगर आप क्रूड ऑयल का व्यापार करते हैं और आपको उससे रिलेटिड एग्रीमेंट करना है या डील साइन करनी है तो इसके लिए सोमवार का दिन बहुत अच्छा है। अपने एग्रीमेंट की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सोमवार के दिन आपको मंदिर में जाकर सरसों के तेल की शीशी दान करनी चाहिए।

    – अगर आप अपने जीवनसाथी के बिजनेस को ऊंचाईयों पर ले जाना चाहते हैं तो इसके लिए सोमवार के दिन आपको एक कच्चा नारियल लेकर बहते जल में प्रवाहित करना चाहिए, साथ ही राहु की स्तुति का पाठ करना चाहिए। राहु की स्तुति इस प्रकार है- अर्धकायं महावीर्यं चन्द्रादित्य विमर्दनम् । सिहिंका गर्भ सम्भूतं तं राहुं प्रणमाम्यहम।।

    – अगर आप विदेश में जाकर पढ़ाई के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं तो सोमवार का दिन उसके लिए बहुत अच्छा है। आप बिना किसी हिचक के सोमवार के दिन फॉर्म भर सकते हैं। साथ ही इस काम में अपनी सफलता सुनिश्चित करने के लिए सोमवार के दिन शाम के समय आपको दिन ढलने के बाद शिव जी के मंदिर के बाहर, दो सरसों के तेल के दीपक जलाने चाहिए।

    – अगर आप जौ से संबंधित बिजनेस करते हैं, यानि अगर आप जौ के व्यापारी हैं या आप जौ की खेती करते हैं तो आपको सोमवार के दिन उससे रिलेटिड कामों में फायदा होगा। अपना फायदा सुनिश्चित करने के लिए सोमवार के दिन आपको हाथी के पैर के नीचे की मिट्टी लाकर, यानी जिस भी स्थान पर हाथी ने अपने कदम रखे हों, वहां की थोड़ी – सी मिट्टी लाकर अपने पास रखनी चाहिए, लेकिन अगर

    आपको हाथी के पैर की मिट्टी न मिल पाये तो सोमवार के दिन हाथी की तस्वीर या उसकी मूर्ति को घर में स्थापित करें।

    – अगर आपके जीवन में भौतिक सुख-साधनों की कमी हो गई है तो उनकी बढ़ोतरी के लिए सोमवार के दिन आपको एक कच्चा कोयला लेना चाहिए और उसे साफ बहते जल में प्रवाहित करना चाहिए। पानी में कोयले को प्रवाहित करते समय राहु के मंत्र का जाप भी करना चाहिए। राहु का मंत्र इस प्रकार है- ‘ऊँ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम:’।

    – अगर आप अपना विदेश का वीजा लगवाना चाह रहे हैं और आपको अड़चन आ रही है तो उस अड़चन को दूर करने के लिए सोमवार के दिन आपको हाथ-मुंह धोकर, नीले रंग के कपड़े पहनकर राहु के स्तोत्र का एक बार पाठ करना चाहिए।

    – अगर आपके घर में धन-दौलत तो बहुत है, लेकिन परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य नहीं है, तो सोमवार के दिन मंदिर में चावल का दान करें। साथ ही भगवान से हाथ जोड़कर परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बनाने के लिए प्रार्थना करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Tribal Land : जमीन रजिस्ट्री कराने वालों के लिए जरूरी खबर, आदिवासी भूमि के कागजात अब होंगे बारीकी से जांच

    September 11, 2026

    CG Crime News : कार से टक्कर के बाद विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक की पिटाई कर चेन लूटे आरोपी

    September 11, 2026

    नशे में रेसिंग! तेज रफ्तार बोलेरो मंदिर की बाउंड्री वॉल से टकराई, चालक बाल-बाल बचा

    September 11, 2026

    CG NEWS : इंद्रावती भवन की लिफ्ट अचानक हुई बंद, 8 अधिकारी-कर्मचारी अंदर फंसे’ 30 मिनट बाद निकले बाहर

    September 11, 2026

    CG BREAKING NEWS : पोला उत्सव में जा रहे 9 लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल

    September 11, 2026

    CG NEWS : मंत्री खुशवंत साहब के भाई ने छोड़ा BJP का साथ, कांग्रेस में हुए शामिल

    September 11, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG Tribal Land : जमीन रजिस्ट्री कराने वालों के लिए जरूरी खबर, आदिवासी भूमि के कागजात अब होंगे बारीकी से जांच

    September 11, 2026

    CG Crime News : कार से टक्कर के बाद विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक की पिटाई कर चेन लूटे आरोपी

    September 11, 2026

    नशे में रेसिंग! तेज रफ्तार बोलेरो मंदिर की बाउंड्री वॉल से टकराई, चालक बाल-बाल बचा

    September 11, 2026

    CG NEWS : इंद्रावती भवन की लिफ्ट अचानक हुई बंद, 8 अधिकारी-कर्मचारी अंदर फंसे’ 30 मिनट बाद निकले बाहर

    September 11, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.