Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Raipur SI Suspended : अवैध वसूली के आरोप ने बढ़ाई पुलिस महकमे में हलचल, ट्रेनी SI पर SP की बड़ी कार्रवाई

    August 25, 2026

    CG Naxal News : कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 4 भरमार बंदूक समेत वायरलेस सेट और अन्य सामान जब्त

    August 25, 2026

    *शासकीय योजनाओं के ऋण प्रकरणों में तेजी लाएं बैंकर्स – कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत*

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » जांजगीर-नैला में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान, तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के साथ बनाई रणनीति
    Chhattisgarh

    जांजगीर-नैला में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान, तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के साथ बनाई रणनीति

    News EditorBy News EditorJuly 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा, 11 जुलाई 2026। जांजगीर-नैला शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए शीघ्र ही विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री मोहन यादव, पार्षदगण एवं नगर पालिका अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ जांजगीर-नैला का निर्माण केवल नगर पालिका का दायित्व नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है।
    कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित किए जाएँगे। नागरिकों को घरों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे का पृथक संग्रहण करने, निर्धारित समय पर कचरा संग्रहण वाहन को ही कचरा देने तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने के लिए प्रेरित किया जाए। स्वच्छता दीदियां घर-घर संपर्क कर लोगों को कचरा पृथक्करण के महत्व से अवगत कराएंगी, ताकि यह लोगों की दैनिक आदत बन सके। प्रारंभिक चरण में समझाइश और जनजागरूकता पर विशेष जोर रहेगा, इसके बाद भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    बैठक में शहर के प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं दुकानों में स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने पर विशेष फोकस किया गया। कलेक्टर ने सभी दुकानों में अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने, उत्पन्न कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान करने तथा आसपास स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाजारों की स्वच्छता किसी भी शहर की पहचान होती है, इसलिए व्यापारियों की सहभागिता भी इस अभियान की सफलता के लिए आवश्यक है। कलेक्टर ने जांजगीर-नैला को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए व्यापक जनअभियान चलाने कहा। उन्होंने नागरिकों, व्यापारियों एवं संस्थानों से एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग बंद कर कपड़े अथवा जूट के थैले अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त शहर आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करेगा।
    बैठक में अभियान के तहत 100 प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। प्रत्येक घर तक नियमित रूप से कचरा संग्रहण वाहन पहुंचे, इसके लिए प्रभावी मॉनिटरिंग की जाएगी। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ करने, कचरा पृथक्करण को व्यवहार का हिस्सा बनाने तथा प्रत्येक वार्ड की नियमित समीक्षा के भी निर्देश दिए गए।
    कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि अभियान उद्देश्य केवल शहर की सफाई करना नहीं, बल्कि स्वच्छता को लोगों की आदत और जीवनशैली का हिस्सा बनाना है। जब प्रत्येक नागरिक इस अभियान से जुड़ेगा, तभी जांजगीर-नैला वास्तव में स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त शहर बन सकेगा। उन्होंने नगर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी सफाई कर्मचारियों को “स्वच्छता मित्र” के रूप में सम्मानित किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता मित्रों के समर्पण, परिश्रम और सेवा भावना के बिना स्वच्छ एवं सुंदर शहर की परिकल्पना साकार नहीं हो सकती। बैठक में कलेक्टर ने अभियान के नियमित मॉनिटरिंग एवं प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से सुझाव भी प्राप्त किए और सभी से समन्वय के साथ कार्य करते हुए स्वच्छ, सुंदर, प्लास्टिक मुक्त एवं आदर्श जांजगीर-नैला के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Raipur SI Suspended : अवैध वसूली के आरोप ने बढ़ाई पुलिस महकमे में हलचल, ट्रेनी SI पर SP की बड़ी कार्रवाई

    August 25, 2026

    CG Naxal News : कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 4 भरमार बंदूक समेत वायरलेस सेट और अन्य सामान जब्त

    August 25, 2026

    *शासकीय योजनाओं के ऋण प्रकरणों में तेजी लाएं बैंकर्स – कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत*

    August 25, 2026

    *समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश*

    August 25, 2026

    *विष्णु भैया की सरकार ने बढ़ाया महिलाओं का आत्मविश्वास, मेहनत से लखपति दीदी बनीं श्रीमती जया राठिया*

    August 25, 2026

    साइबर जागृति अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत लगभग 1000 नागरिकों को किया गया साइबर जागृत

    August 25, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    Raipur SI Suspended : अवैध वसूली के आरोप ने बढ़ाई पुलिस महकमे में हलचल, ट्रेनी SI पर SP की बड़ी कार्रवाई

    August 25, 2026

    CG Naxal News : कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 4 भरमार बंदूक समेत वायरलेस सेट और अन्य सामान जब्त

    August 25, 2026

    *शासकीय योजनाओं के ऋण प्रकरणों में तेजी लाएं बैंकर्स – कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत*

    August 25, 2026

    *समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश*

    August 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.