Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    29 April 2026 Horoscope : मीन राशि के जातकों को सरकारी कामों में आ सकती है रुकावट, जानिए अपना राशिफल …

    April 29, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    April 28, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » अमेरिका में हत्या की साजिश में गिरफ्तार भारतीय की याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज
    Featured

    अमेरिका में हत्या की साजिश में गिरफ्तार भारतीय की याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज

    News EditorBy News EditorJanuary 4, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश का मामले में चेक गणराज्य में गिरफ्तार निखिल गुप्ता को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है. अदालत ने राहत देने से इनकार करते हुए कहा कि ये मामला पब्लिक अंतरराष्ट्रीय कानून का है, हमें दूसरे देशों की अदालत के क्षेत्राधिकार की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए. कोर्ट ने कहा कि ये एक संवेदनशील मामला है, जिसके अंतरराष्ट्रीय प्रभाव होंगे, जिसमें अदालत दखल नहीं दे सकती. ये मामला सरकार के क्षेत्राधिकार का है और सरकार ही तय करेगी कि क्या कदम उठाए जाएं. याचिकाकर्ता अगर चाहे तो इस मामले को सरकार के सामने उठाया जा सकता है. अदालत ने कहा कि निखिल को काउंसलर एक्सेस दे दिया गया है.

    निखिल गुप्ता को मंत्रालय का सहयोग चाहिए-वकील

    वहीं निखिल गुप्ता की ओर से सीए सुंदरम ने कहा कि उन्हें अकेले कारावास में रखा गया है. इस मामले में भारतीय अथॉरिटी को पत्र लिखा लेकिन कुछ नहीं हुआ. निखिल को खुद का बचाव करने के लिए मंत्रालय का सहयोग चाहिए और उनको अब तक काउंसलर एक्सेस नहीं दिया गया है. यहां तक कि निखिल को ट्रांसलेटर तक नहीं दिया गया है.

    बता दें कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोप में चेक गणराज्य में गिरफ्तार निखिल गुप्ता के परिवार की ओर दाखिल बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की. याचिका में उचित राजनयिक मदद के लिए सरकार को निर्देश दिए जाने की मांग की गई. दरअसल अमेरिका ने निखिल पर साजिश का आरोप लगाया है. फिलहाल उनको चेक गणराज्य से अमेरिका प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया चल रही है.

    निखिल को उचित राजनयिक सहायता की जरूरत-वकील

    पिछली सुनवाई में जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवीएन भट्टी की पीठ ने कहा कि निखिल को राहत के लिए चेक गणराज्य की संबंधित अदालत में जाना चाहिए. जस्टिस खन्ना ने कहा कि हम यहां कोई निर्णय सुनाने नहीं जा रहे. हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने हलफनामा नहीं दिया है.अगर किसी कानून का उल्लंघन हुआ है तो आपको वहां की अदालत में जाना होगा.याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सीए सुंदरम ने कहा कि वह अभी बंदी प्रत्यक्षीकरण की मांग पर जोर नहीं दे रहे हैं.

    वरिष्ठ अधिवक्ता सीए सुंदरम ने कहा कि सिर्फ उचित राजनयिक सहायता और चेक गणराज्य में भारतीय राजदूत को यह निर्देश देने की मांग कर रहे हैं कि वह मामले की स्थिति का पता लगाएं, क्योंकि उनके मुवक्किल को कुछ भी नहीं बताया जा रहा है. जस्टिस खन्ना ने कहा कि विदेश मंत्रालय के लिए यह बेहद संवेदनशील मामला है. इस पर उनको फैसला करना है.

    “गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिए गए निखिल”

    जस्टिस खन्ना ने कहा कि पीठ के पास केस फाइल पढ़ने का समय नहीं था, क्योंकि उनको फाइल देर से मिली और सुनवाई स्थगित कर दी गई. पीठ ने केस फाइल की कॉपी अटार्नी जनरल आर वेंकटरमणी को देने का आदेश भी दिया.  याचिका के मुताबिक, निखिल गुप्ता बिजनेस ट्रिप पर चेक गणराज्य में थे, जब 30 जून को उन्हें प्राग एयरपोर्ट पर गैरकानूनी रूप से हिरासत में ले लिया गया था.

    याचिका के मुताबिक, निखिल गुप्ता की गिरफ्तारी में अनियमितताएं बरती गईं और कोई भी औपचारिक गिरफ्तारी वारंट प्रस्तुत नहीं किया गया. याचिका में सुप्रीम कोर्ट से यह निर्देश देने की मांग भी की गई है कि भारत सरकार चेक गणराज्य की प्रत्यर्पण अदालत में लंबित प्रत्यर्पण प्रक्रिया में हस्तक्षेप करे, ताकि निखिल गुप्ता के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी मुकदमा सुनिश्चित किया जा सके. साथ ही आरोप लगाया गया कि निखिल को काउंसलर एक्सेस और भारत में रह रहे उसके परिवार से संपर्क करने का अधिकार नहीं दिया गया. निखिल को कानूनी प्रतिनिधि लेने की आजादी भी नहीं दी गई.

    निखिल गुप्ता को यातनाएं देने का आरोप

    अदालत में दायर याचिका में निखिल गुप्ता को यातनाएं देने के आरोप लगाए गए. उनके वकील ने भारत सरकार से तुरंत कानूनी सहायता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दखल देने के आदेश की मांग की. बता दें कि चेक गणराज्य में गिरफ्तार किए गए और अमेरिका में प्रत्यर्पित किए जाने वाले आरोपी भारतीय व्यक्ति निखिल गुप्ता के परिजनों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. परिवार का कहना है कि निखिल को चेक गणराज्य में अवैध रूप से हिरासत में लिया गया था. इस मामले में मदद के लिए विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय से चेक अधिकारियों के साथ हस्तक्षेप के लिए सुप्रीम कोर्ट से आदेश जारी करने की मांग की गई. वह कानून का पालन करने वाला भारतीय नागरिक है, वह विदेशी जेल में बंद है, जहां उसके जीवन को गंभीर खतरा है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    29 April 2026 Horoscope : मीन राशि के जातकों को सरकारी कामों में आ सकती है रुकावट, जानिए अपना राशिफल …

    April 29, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    April 28, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित

    April 28, 2026

    कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

    April 28, 2026

    CG NEWS : भारतमाला मार्ग पर फिर दहशत’ चलती कार पर पथराव, लूट की कोशिश; एक हफ्ते में दूसरी वारदात

    April 28, 2026

    Big Revelation In Bharatmala Scam : छत्तीसगढ़ में ED का एक्शन’ अभनपुर में छापे के दौरान हंगामा, अधिकारियों को धक्का; सोना-चांदी की बरामदगी

    April 28, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    29 April 2026 Horoscope : मीन राशि के जातकों को सरकारी कामों में आ सकती है रुकावट, जानिए अपना राशिफल …

    April 29, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    April 28, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित

    April 28, 2026

    कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

    April 28, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.