Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Patna Violence : युवक की मौत से भड़का जनाक्रोश, पटना में उग्र प्रदर्शन’ पुलिस की तीन गाड़ियां फूंकी गईं

    August 7, 2026

    CG News : राहुल बंसल रिश्वत केस ने पकड़ा तूल, CBI कोर्ट ने DGP समेत अधिकारियों को नोटिस भेजकर मांगा जवाब

    August 7, 2026

    सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, ग्रामीणों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान: कलेक्टर श्री दुदावत

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षा विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और स्कूलों के प्राचार्यों को दिए आवश्यक निर्देश
    Chhattisgarh

    कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षा विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और स्कूलों के प्राचार्यों को दिए आवश्यक निर्देश

    News EditorBy News EditorJune 21, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जगदलपुर 20 जून 2025/ कलेक्टर श्री हरिए एस ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षा विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और स्कूलों के प्राचार्यों को शिक्षण संस्थानों और शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्कूलों में पंजीकृत बच्चों और शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर ने ड्राप आउट दर को जुलाई माह तक शून्य करने, विद्यार्थियों को गणवेश वितरण, पुस्तक वितरण, सायकिल वितरण कार्य को जुलाई माह तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने शाला भवन की प्रतिदिन साफ़ सफाई और शौचालय हेतु रनिंग वाटर की सुविधा भी सुनिश्चित करने कहा। स्कूल में बच्चों को सिलेबस के आधार पर पढ़ाई करवाने की योजना बनाएं, टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करवाई जाए और पीटी परेड, खेलकूद का समय पर खेल सामग्रियों का उपयोग किया जाए। दसवीं और बारहवीं में बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए विद्यार्थियों को अभी से प्रयास करवाएं ताकि कक्षा के अधिकांश बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हो। सभी स्कूलों में समय पर शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करें । एकल शिक्षक वाले स्कूलों में शिक्षक के अवकाश में रहने की स्थिति में अन्य शिक्षक की व्यवस्था भी रखें ।

    इसके अलावा कलेक्टर ने कहा कि स्कूल भवन मरम्मत की आवश्यकता की जानकारी दें और भवन का रख रखाव भी बेहतर हो। जिले के सभी स्कूलों में छात्रों के जाति प्रमाण पत्र की स्थिति की जानकारी दो सप्ताह में देने के निर्देश दिए और फिजिकल जारी प्रमाण पत्र को ऑनलाइन जाति प्रमाण पत्र में परिवर्तित करवाने भी कहा। कक्षा पहली में दर्ज विद्यार्थियों का जन्म प्रमाण को संधारित कर रखें साथ ही सभी का जाति प्रमाणपत्र शत-प्रतिशत बनवाने कहा। कलेक्टर ने अपार आई डी में पंजीयन की स्थिति का भी संज्ञान लिया ।
    बैठक में कलेक्टर ने बताया कि विद्यालय परिसर में एक पेड़ माँ के नाम पर जिले में लगभग एक लाख 20 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए विद्यार्थियों को पौधारोपण करवाकर उसे संरक्षित करने के लिए जिम्मेदारी दी जाए। पौधरोपण के लिए स्थानीय वैरायटी के पौधे को चयन करें और उद्यानिकी व वन विभाग से आवश्यकता अनुसार पौधे प्राप्त करें। इस दौरान एनआईसी कक्ष में जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलिराम बघेल, डीएमसी अखिलेश मिश्र, एपीसी राकेश खापर्डे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

    कलेक्टर ने बच्चों का शत-प्रतिशत शाला में प्रवेश सुनिश्चित करना (बालवाडी, कक्षा पहली, 6वी, 9वी एवं 11वीं कक्षा में प्रवेश)।गणवेश वितरण एव उससे संबंधित समस्त दस्तावेज शाला, विकासखण्ड स्तर पर सधारित करना है । शाला भवन एवं आस-पास के परिसर को स्वच्छ रखते हुए बच्चों की बैठक व्यवस्था अच्छी बनाये। बच्चों के लिए शौचालयो का उपयोग सुव्यवस्थित हो, शौचालयों में साफ-सफाई हो एवं पानी की व्यवस्था सुनिश्चत करें। शाला में शिक्षण अवधि को सुव्यवस्थित करते हुए आवश्यकता आधारित समय चक्र बनाये एवं उसका पालन करना सुनिश्चित करें।शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए शैक्षिक एवं अन्य शालेय गतिविधियों का वार्षिक कैलेंडर तैयार कर ले एवं उसका पालन करना सुनिश्चित करे।प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों का विद्यार्थी सूचकांक अनिवार्यतः बनवाये।विनोबा एप का दैनिक उपयोग सुनिश्चित करे, अभ्यस्थ हो जावे एवं आपस में शैक्षिक गतिविधियों का आदान-प्रदान को बढावा देवे।शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए जिले का लक्ष्य शत्-प्रतिशत प्रवेश एवं उपस्थिति दिनों की संख्या बढाना है। इसके लिए सतत् प्रयासरत् रहे।बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता का मासिक मूल्यांकन करे एवं सतत् मॉनिटरिंग करते हुए विद्यार्थी सूचकांक लक्ष्य को पूर्ण करें।कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वी में अध्ययनरत् छात्रों में से 80 प्रतिशत छात्रों को परीक्षा परिणाम मे बेहतर प्रदर्शन (60 प्रतिशत प्राप्तांक) के लिए योजनाबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।मिशन 200 इस मिशन के तहत् जिले के 10वीं एव 12वीं के अध्ययनरत् छात्रों में से 200 विद्यार्थियों को 93 प्रतिशत से अधिक प्राप्ताक का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन कार्य करना एव योजनाबद्ध तरीके से लक्ष्य प्राप्ति के लिए संकल्पित रहना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Patna Violence : युवक की मौत से भड़का जनाक्रोश, पटना में उग्र प्रदर्शन’ पुलिस की तीन गाड़ियां फूंकी गईं

    August 7, 2026

    CG News : राहुल बंसल रिश्वत केस ने पकड़ा तूल, CBI कोर्ट ने DGP समेत अधिकारियों को नोटिस भेजकर मांगा जवाब

    August 7, 2026

    सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, ग्रामीणों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान: कलेक्टर श्री दुदावत

    August 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में की अंतरित

    August 7, 2026

    ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग ने बदली महिला किसान की तकदीर, आधुनिक तकनीक से टमाटर की खेती कर कमाया 10 लाख रुपये का शुद्ध लाभ राष्ट्रीय बागवानी मिशन से मिली तकनीकी मदद को अपनाकर श्रीमती राजश्री मार्को बनीं क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा

    August 7, 2026

    राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

    August 7, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    Patna Violence : युवक की मौत से भड़का जनाक्रोश, पटना में उग्र प्रदर्शन’ पुलिस की तीन गाड़ियां फूंकी गईं

    August 7, 2026

    CG News : राहुल बंसल रिश्वत केस ने पकड़ा तूल, CBI कोर्ट ने DGP समेत अधिकारियों को नोटिस भेजकर मांगा जवाब

    August 7, 2026

    सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, ग्रामीणों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान: कलेक्टर श्री दुदावत

    August 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में की अंतरित

    August 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.