Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Khan Sir Anticipatory Bail : खान सर मामले में नया मोड़, पटना अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका को किया स्वीकार

    July 13, 2026

    बारिश में खूबसूरती नहीं, खतरा भी दिखता है… इसलिए रहें सावधान

    July 13, 2026

    मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु साक्षात्कार 14 जुलाई को

    July 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 13
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » संविधान सबको उनका हक देता है, ये हमारे लोकतंत्र की आधारशिला : संविधान के 75 साल पूरे होने पर राष्ट्रपति मुर्मू
    Chhattisgarh

    संविधान सबको उनका हक देता है, ये हमारे लोकतंत्र की आधारशिला : संविधान के 75 साल पूरे होने पर राष्ट्रपति मुर्मू

    News EditorBy News EditorNovember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: भारत के संविधान को अंगीकार किए जाने का यह 75वां वर्ष है. मंगलवार को संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे हुए हैं. इस अवसर पर संविधान दिवस का एक विशेष कार्यक्रम संविधान सदन (पुराने संसद भवन) के सेंट्रल हॉल में आयोजित किया गया. यहां राष्ट्रपति ने संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर 75 रुपये का एक विशेष सिक्का जारी किया. इस दौरान एक डाक टिकट भी जारी किया गया. यह डाक टिकट संविधान की उन मूल भावनाओं का प्रतीक है जो भारत को एकजुट करती है और हमें आगे बढ़ने का मार्ग दिखाती है.

    संविधान हमारे देश का सबसे पवित्र ग्रंथ

    राष्ट्रपति ने मंगलवार 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ के अवसर पर संसद के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि संविधान हमारे देश का सबसे पवित्र ग्रंथ है. आज हम सब इस ऐतिहासिक अवसर के भागीदार बने हैं और साक्षी भी बने हैं. राष्ट्रपति ने कहा कि 75 वर्ष पहले संविधान सदन के इसी केंद्रीय कक्ष में आज ही के दिन संविधान सभा ने नव स्वाधीन देश के लिए संविधान निर्माण का बहुत बड़ा कार्य संपन्न किया था. राष्ट्रपति ने कहा कि उस दिन संविधान सभा के माध्यम से हम भारत के लोगों ने अपने इस संविधान को अपनाया था. हमारा संविधान हमारे व्यक्तिगत और सामूहिक स्वाभिमान को सुनिश्चित करता है.

    राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा आज अग्रणी अर्थव्यवस्था होने के साथ साथ हमारा देश विश्वबंधु की भूमिका भी निभा रहा है. पिछले कुछ वर्षों में सरकार ने समाज के सभी वर्गों, विशेषकर कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं. गरीबों को अपना घर मिल रहा है और देश में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है.”

    इस दौरान राष्ट्रपति के साथ उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय संसदीय मंत्री किरण रिजिजू, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्यसभा के नेता सदन जेपी नड्डा, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश मौजूद रहे. वहीं इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि इन 5 वर्षों में हमारी हमारी संसद के माध्यम से आम जनता के जीवन में सामाजिक आर्थिक परिवर्तन लाए गए हैं। संवैधानिक मूल्यों के प्रति हमारे घनिष्ठ प्रतिबद्धता है.

    गौरतलब है कि सोमवार 25 नवंबर से संसद का शीतकालीन सत्र प्रारंभ हुआ है. राज्यसभा सचिवालय के मुताबिक यह सत्र अगले माह 20 दिसंबर तक चलेगा. सत्र के दूसरे दिन यानी 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने के लिए दोनों सत्रों की संयुक्त बैठक बुलाई गई थी.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    बारिश में खूबसूरती नहीं, खतरा भी दिखता है… इसलिए रहें सावधान

    July 13, 2026

    मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु साक्षात्कार 14 जुलाई को

    July 13, 2026

    चेक बाउंस के मामले में विशेष लोक अदालत 18 जुलाई को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

    July 13, 2026

    पंप हाउस कॉलोनी में हुई मारपीट एवं गुंडागर्दी की घटना में शामिल आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रयास में बीएनएस की धारा 109 सहित वैधानिक कार्यवाही जारी

    July 13, 2026

    CG 5 New Medical College : डॉक्टर बनने की राह होगी आसान, छत्तीसगढ़ में 5 नए मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी

    July 13, 2026

    CG Crime News : सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल’ छत्तीसगढ़ के बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    July 13, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    Khan Sir Anticipatory Bail : खान सर मामले में नया मोड़, पटना अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका को किया स्वीकार

    July 13, 2026

    बारिश में खूबसूरती नहीं, खतरा भी दिखता है… इसलिए रहें सावधान

    July 13, 2026

    मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु साक्षात्कार 14 जुलाई को

    July 13, 2026

    चेक बाउंस के मामले में विशेष लोक अदालत 18 जुलाई को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

    July 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.